
प्रदर्शन
बीकानेर . समर्थन मूल्य पर मूंगफली की सरकारी खरीद नहीं करने से नाराज किसानों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर मूंगफली से भरी गाडि़यों के साथ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इससे पहले किसानों ने अनाज मण्डी के बाहर गाडि़यों की कतार लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि काश्तकार अपनी गाडि़यों के साथ पिछले दो दिन से मूंगफली तुलाई का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
इस संबंध में खरीद केन्द्र से जुड़े अधिकारियों से बात की तो उन्होंने शनिवार को भी तुलाई करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वहां खड़े किसानों में रोष व्याप्त हो गया और वे अपनी गाडि़योंं के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गए। जहां
प्रदर्शन करने के साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
आश्वासन के बाद लौटे
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव जेठाराम लाखूसर ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से किसान अपनी मूंगफली तुलाई के लिए इंतजार कर रहे थे। उनकी सुनवाई करने वाला कोई अधिकारी आगे नहीं आ रहा है। आखिरकार विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करना पड़ा। किसानों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर से वार्ता कर उन्हें समस्या से अवगत करवाया।
इसके बाद एडीएम ने उन्हें रविवार को वंचित किसानों की मूंगफली तोलने का आश्वासन दिया। लाखूसर ने बताया कि प्रशासन का आश्वासन मिलने के बाद किसान शांत हुए और अपनी गाडि़यों को कलक्ट्रेट से हटाकर मंडी ले गए। प्रतिनिधि मण्डल में संन्दर लाल बेनीवाल, मुखराम, तोलाराम गोदारा, श्याम सिंह जेगला, ओम प्रकाश शेरेरां आदि शामिल थे।
अब तिलम संघ करेगा खरीद
समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद अब तिलम संघ करेगा। मूंगफली खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद इससे पूर्व स्वीकृत खरीद एजेन्सी की खरीद प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। तिलम संघ ने अवकाश के दिन रविवार को शनिवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करने वाले किसानों की करीब एक सौ गाडि़यों में भरी मूंगफली की तुलाई करने का आश्वासन दिया है।
Published on:
17 Dec 2017 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
