
दीपावली का त्योहार
खाजूवाला. विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वावधान में गुरूवार को सीमासुरक्षाबल की 157 वीं वाहिनी की सीमा चौकी खरूला पर सैनिकों के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर भारत-पाक सीमा पर तारबन्दी व बंकरों के ऊपर दीपक जगाकर त्योहार मनाया गया।
विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखण्ड अध्यक्ष श्याम बंसल ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा दीपावली के त्योहार को देखते हुए सीमासुरक्षाबल 157 वीं वाहिनी की सीमा चौकी पर जाकर परिषद् के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दीपावली जवानों के साथ मनाई। इस अवसर पर सीमा चौकी पर स्थित मंदिर में हनुमान चाहिसा के पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सीमा चौकी पर दीपों के त्योहार पर मिïट्टी से बने दीपक जलाकर दीपावली की बधाई भी दी गई। जवानों का प्रसाद से मूह मीठा करवाया गया। वहीं जवानों ने भी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनको साधुवाद दिया।
समाज सेवी भोजराज मेघवाल व सरपंच प्रतिनिधि कुन्दन सिंह राठौड़ ने कहा कि अपने-अपने घरों से सैकड़ों हजारों किलोमीटर दूर बैठे जवान त्योहार पर भी हमारी व सरहद की सुरक्षा के लिए घर नहीं जा पाते जिनके लिए ये आयोजन किया गया। जवान हर समय देश की रक्षा के लिए कट्टीबद्धता पूर्ण रहता है वहीं देश के जवानों के साथ त्योहार मनाने का सौभाग्य किस्मत वालों को ही मिला है। इस अवसर पर श्याम बंसल, सपत सारस्वत, सपत दुग्गड़, विकास बंसल, सुशील मिढ़ा, प्रह्लाद तिवाड़ी, श्याम जांगीड़, नरेन्द्र भार्गव, भोजराज मेघवाल, कुन्दन सिंह राठौड़, पवन गुरावा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहीदों के परिजनों को दी दीपोत्सव की बधाई
बीकानेर. भाजपा जूनागढ मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में शहीद परिवारों के परिजनों से मुलाकात कर मुंह मीठा करवाया गया। भाजपा जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष विजयसिंह पडि़हार ने बताया कि मंडल कार्यकर्ताओं ने शहीद परिवार से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा दीपोत्सव की बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि शहीदों एवं उनके परिजनों के प्रति भाजपा पार्टी श्रद्धा एवं गौरव का भाव रखती है। मंडल प्रवक्ता मनीष आचार्य ने बताया कि आज के कार्यक्रम में शहीद मेजर जेम्स थॉमस की माताजी मैरी कुटटी और जेम्स की दोनों बेटियों, शहीद राइफलमैन सत्यवीर सिंह के पुत्र राजवीर सिंह, शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी के परिजन, अशोक चक्र विजेता शहीद सज्जन कुमार की पत्नी कौशल्या देवी, शहीद परसाराम जाट के परिजन मगनी देवी एवं शहीद रणवीर सिंह के परिजनों से मुलाकात की गई।
Published on:
20 Oct 2017 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
