18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर: कार-ट्रक भिड़ंत में चार युवकों की मौत, हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मचा हाहाकार

राजस्थान के उदयपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में डूंगरपुर के 4 युवकों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई और 4 घायल हाे गए।

2 min read
Google source verification
udaipur accident

उदयपुर/डूंगरपुर/जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में डूंगरपुर के 4 युवकों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई और 4 घायल हाे गए। घायलाें काे उदयपुर के एमबी अस्‍पताल में भर्ती कराया है। इनमें 2 की हालत गंभीर है। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में हाहाकार मच गया। परिजन बदहवास से घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे। हादसे में घायल युवक लेखक के पिता सुनील ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक तो सभी दोस्त आतिशबाजी कर रहे थे। इसके बाद बिना बताए चले गए। अस्पताल से फ़ोन आने पर हादसे की जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के कार 8 युवक कार से उदयपुर से डूंगरपुर जा रहे थे। सोमकागदर गांव के पास तड़के साढ़े चार बजे कार आगे चल रही ट्रक में घुस गई। हादसे में चार लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गर्इ। सभी मृतक व घायलों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। कार में 8 लोग सवार थे जिनमें से 4 आगे बैठे थे और 4 पीछे वाली सीट पर बैठे थे।

आगे बैठने वाले चारों लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। घायलों को उदयपुर के एमबी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि आगे की सीट पर बैठे चारों लोग के शव बुरी तरह क्षतविक्षित होकर कार के अंदर फंस गए थे जिन्‍हें क्रेन की सहायता से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद ऋषभदेव पुलिस तत्‍काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया।

मृतकाें आैर घायलाें की सूची
बताया जा रहा है कि डूंगरपुर के ये युवक दिवाली और नया साल सेलिब्रेट करने हाइवे पर गए थे। हादसे में हाउसिंग बोर्ड डूंगरपुर निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र बलवीर सिंह, रेलड़ा निवासी महिपाल सिंह पुत्र नटवरसिंह, गामड़ी आहाड़ निवासी चंद्रविरसिंह पुत्र महिपाल सिंह तथा शास्त्री कॉलोनी निवासी ललित पुत्र राजेंद्र तम्बोली की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं हाऊसिंग बोर्ड निवासी गोकुल पुत्र यशवंत सोनी, लेखक पुत्र सुनील भठीजा, प्रकाश पुत्र दौलतराम सिंधी तथा अशोकनगर निवासी कपिल पुत्र राजू सिंधी घायल हो गए।