4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घास और झाडि़यों में लगी आग

तीन दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू, कोई नुकसान नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
Fire in the field

घास और झाडि़यों में लगी आग

घास और झाडि़यों में लगी आग

तीन दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू, कोई नुकसान नहीं

बीकानेर.रथखाना कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार दोपहर घास-फूस और झाडि़यों में आग लग गई। बाद में दमकल की तीन गाडि़यों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।आग खुले स्थान लगी थी। वहां घास-फूस के ढेर और कीकर की झाडि़यां उगी हुई हैं। आग के कारण आसमान में धुआं उठते देख वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची निगम की दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि एक बार आग पर नियंत्रण के कुछ देर बाद फिर लपटें उठना शुरू हो गई। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड दल में फायरमैन अभिषेक, सुरजान, वीके शर्मा, महावीर, सुभाष, प्रदीप और ड्राइवर कमलेश, महेन्द्र आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग