4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

bikaner news- नगर निगम की दो स्थानों पर कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
Four quintals banned polythene seized in bikaner

चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नगर निगम की दो स्थानों पर कार्रवाई, चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

बीकानेर. प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करने को लेकर नगर निगम (nagar nigam bikaner) की कार्रवाई जारी है। निगम दल ने प्रशिक्षु आइएएस अभिषेक सुराणा के नेतृत्व में बुधवार को बीकानेर (bikaner) में दो स्थानों पर कार्रवाई कर करीब चार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित दुकानों में जांच कार्रवाई कर 3200 रुपए कैरिंग चार्ज के रूप में जुर्माना भी वसूला।

सुराणा ने बताया कि निजी बसों से शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन पहुंचने की सूचना मिलने पर निगम दल ने अम्बेडकर सर्किल क्षेत्र में कार्रवाई कर प्लास्टिक बैग में भरी हुई करीब 150 किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। वहीं रानी बाजार क्षेत्र में की गई कार्रवाई में करीब ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान निगम दल में अमित तेजी, शिवशंकर, कपिल जैदिया, सुनील चांवरिया, विकम लोहरा, कमल चांवरिया, सुभाष चन्द्र तेजी सहित होमगार्ड के जवान शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग