14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस टैंकर पलटा, हादसा टला

राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर गांव में डेरा सच्चा सौदा आश्रम से आगे शुक्रवार सुबह भारत गैस का टैंकर पलट गया

2 min read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Mar 19, 2016

bikaner

bikaner

दियातरा।राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर गांव में डेरा सच्चा सौदा आश्रम से आगे शुक्रवार सुबह भारत गैस का टैंकर पलट गया तथा कुछ ही देर में टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। कोलायत सीओ रामावतार सोनी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को निंयत्रण में लिया। इस दौरान पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास ही राजमार्ग पर वाहनों को रोक दिया। दोपहर बाद बीकानेर से तीन अन्य टैंकर मंगवाकर गैस को आईओसी व वीएस एलपी गुड़ा थर्मल के बचाव दल ने भरने की कार्रवाई शुरू की। जो देर शाम तक जा रही। गौरतलब है कि इन दिनों राजमार्ग को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों ओर बर्म खोद रखा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पिछले एक पखवाड़े में टैंकर पलटने की यह दूसरी घटना है।


वाहनों के बदले रास्ते


पुलिस ने भारी वाहनों को गडिय़ाला फांटा से मंडाल चारनान, बीठनोक होते हुए सांखला फांटा तथा बीकानेर से फलोदी जाने वाले वाहनों को सांखला फांटा से बीठनोक व मंडाल चारनान होते हुए मंडाल फांटे पर राजमार्ग पर मार्ग बदल दिया। वहीं बसों व छोटे वाहनों को डेरा सच्चा सौदा के पास कच्चे रास्ते से बज्जू सड़क पर होते हुए सांखला फांटा का मार्ग रखा। गडिय़ाला फांटा पर वाहनों को रोकने से अव्यवस्था बन गई। वाहन चालक दिनभर परेशान होते रहे। राजमार्ग पर वाहनों को रोकने से चालकों व विदेशी पर्यटकों सहित यात्रियों को परेशानी उठानी पङी। डेरा सच्चा सौदा के पास करीब एक किलोमीटर लम्बी भारी वाहनों की कतार लगी रही।

दिनभर रहा जाम
गैस टैंकर के पलटने के बाद हुए रिसाव के चलते सुबह 9 बजे के बाद से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जो शाम तक जारी रही। कुछ वाहन शाम तक मौके पर खड़े रहे तो कुछ बदले रास्ते से निकलते रहे जबकि अधिकांश वाहन लम्बी दूरी व रास्ते की जानकारी के अभाव में मौके पर रहे।