
Gosavi Kularia Family
नोखा. स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे की ओर से समाज सेवा के लिए गोसेवी पदमाराम कुलरिया को राज्य स्तर पर सम्मानित करने पर इस उपलब्धि पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बुधवार को नोखा सहित अन्य क्षेत्रों से प्रबुद्ध लोगों ने कुलरिया की ढाणी मूलवास सिलवा पहुंचकर गोसेवी पदमाराम का अभिनंदन किया।
इस दौरान रोड़ा आश्रम के संत भंवरदास, सुखदेव महाराज, पांचू बीडीओ नारायण सिंह, शिवरतन सोनी, जयदयाल व्यास, गौरीशंकर सोनी जोधपुर, भोमाराम लोळ, फिल्म निर्देशक रमेश मोदी, व्याख्याता जयकरण चारण, सिल्वा सरपंच खूमचंद, दावां सरपंच ईश्वरराम चौधरी, मुन्नीलाल माकड़, मूलसिंह, डीडी चारण मेड़ता, शंकरलाल बुड़ल, अमित टांक, सुखदेव माण्डण बीकानेर, मूलचंद धामू, बलजीत गोस्वामी जयपुर, नागौर जांगिड़ समाज के जिलाध्यक्ष तुलसीराम जांगिड़, ओमप्रकाश सुथार, कानाराम कुलरिया, रामलाल प्रजापत, बैंक मैनेजर सम्पतलाल भार्गव, बाबूलाल राणा, राजेंद्र प्रसाद पांडिया चूरू, कुणाल जांगिड़ जेतारण, रामदेव, बजरंग लाल पारीक, मांगीलाल जोशी सरदारशहर, रामलाल नागल, गुलाम हुसैन, संदीप चौधरी, पप्पूराम सैन बाड़मेर, ठाकुर सोहन सिंह, चम्पादास साध सहित प्रबुद्ध लोगों ने कुलरियां को बधाई दी।
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक
नोखा. भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार २६ अगस्त को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में रौनक परवान पर है। कस्बे में कई स्थानों पर राखियों की स्थायी व अस्थायी दुकानें सजी है। इन दुकानों पर राखी खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ भी देखने को मिल रही है। बहनें अपने भाई के लिए राखियां खरीद रही है। बाजार में भी इस बार कई तरह की फैशनेबल राखियां दिखाई दे रही है। कुछ प्रमुख बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जवान भी तैनात किए गए हंै। रक्षाबंधन के चलते रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी यात्रीभार देखने को मिल रहा है।
गणवेश प्रतियोगिता में मारी बाजी
नोखा. रायसर रोड़ पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को गणवेश प्रतियोगिता हुई।
निर्णायक अशोक ने बताया कि तरुण वर्ग में प्रथम नारायण तापडिय़ा, द्वितीय बबलू जाट, तृतीय राहुल शर्मा व विवेक जाट, किशोर वर्ग में प्रथम प्रदीप सिंह, द्वितीय गौरव गोदारा, तृतीय शांतिलाल गोयल, बाल वर्ग में प्रथम कपिल, द्वितीय प्रभात, तृतीय अश्विनी रहे।
Published on:
23 Aug 2018 02:25 pm
