9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझको छोड़ेगी तो बदनाम कर दूंगा…,’ धमकी देकर गलत हरकत का बनाने लगा वीडियो

महिला ने बताया कि दोनों की सहमति से बीती 8 मई 2025 को 500 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी करके दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। ऐसे में महिला अलग रहने लगी थी।

2 min read
Google source verification
Love Marriage Couple

प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो - एआई)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में लव मैरिज का रिश्ता टूटने के बाद महिला ने पूर्व पति पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मौका देखकर युवक महिला के घर में घुस गया।

मामला मोमासर इलाके का है, जहां की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर को उसने एक युवक से लव मैरिज की थी। शादी के बाद युवक लगातार महिला को नशे की हालत में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। युवक की हरकतों से महिला परेशान हो गई थी, ऐसे में उसने अलग रहने का फैसला किया।

दोपहर के समय घर में घुसा युवक

महिला ने बताया कि दोनों की सहमति से बीती 8 मई 2025 को 500 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी करके दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। ऐसे में महिला अलग रहने लगी थी। इसी बीच 30 मई की दोपहर महिला के घरवाले पड़ोसी के घर गया थे। ऐसे में मौका देखकर युवक महिला के घर घुस गया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा।

दूसरा विवाह नहीं होने देने और बदनाम करने की धमकी

युवक न सिर्फ महिला के साथ गलत हरकत की, बल्कि वह उसका वीडियो भी बनाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक उसका दूसरा विवाह न होने देने की धमकी देने और बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला ने कहा कि इन हरकतों के बाद उसने शोर मचाना शुरू किया।

दोनों के बीच कानूनी तौर पर नहीं हुआ है तलाक

पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता ने आकर महिला को आरोपी से छुड़वाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस मामले में कानूनी तौर पर तलाक होने की बाद सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस सावधानी से मामले को हैंडल कर रही है।

यह भी पढ़ें : ‘क्या आपने सुनी है वो पुकार? ‘मेहरानगढ़ किला’ जहां दीवारें भी कहानियां कहती हैं’