4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगामी आदेश तक नहीं बनेंगे वाहन चालकों के लाइसेंस

परिवहन विभाग : कोरोना वायरस को लेकर जारी हुए दिशा निर्देश  
less than 1 minute read
Google source verification
आगामी आदेश तक नहीं बनेंगे वाहन चालकों के लाइसेंस

आगामी आदेश तक नहीं बनेंगे वाहन चालकों के लाइसेंस

बीकानेर. प्रदेश के वाहन चालक अब परिवहन विभाग के आगामी आदेश तक लाइसेंस संबंधी कार्य नहीं करवा पाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने यह आदेश शनिवार को प्रदेश के सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों को जारी किए हैं। आगामी आदेश तक लर्निग लाइसेंस का नवीनीकरण, हैवी लाइसेंस सहित महिलाओं के लिए बनाए जाने वाले लाइसेंस के कार्य अब नहीं होंगे। जिन लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखें है उनके लाइसेंस भी नहीं बनाए जाएंगे। हालांकि इस संबंध में प्रादेशिक परिवहन विभाग में कोई गाइडलाइन नहीं आई है, लेकिन अग्रिम आदेश तक पूर्व में किए गए आवेदनों पर भी कोई विचार नहीं किया जाएगा।

रोज बनते हैं 50 से अधिक लाइसेंस

प्रादेशिक परिवहन विभाग बीकानेर की बात करें तो यहां रोजाना 50 से अधिक वाहन चालक लर्निंग लाइसेंस बनवाते थे। वहीं इतनी ही संख्या में लाइसेंस के नवीनीकरण का कार्य होता था। लर्निंग लाइसेंस के लिए प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था प्रभावी है। लेकिन ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस नवीनीकरण के लिए टच स्क्रीन टेस्ट से वाहन चालकों को गुजरना पड़ता था। टच स्क्रीन मशीन के संक्रमित व्यक्ति द्वारा छूने और उसके बाद दूसरे वाहन चालक द्वारा मशीन का इस्तेमाल करने से वायरस के फैलने आशंका के चलते अब प्रादेशिक परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में आगामी आदेश तक लाइसेंस संबंधी कार्यों पर रोक लगा दी है।


वाहन चालकों की सुरक्षा जरूरी
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था। मुख्यालय की ओर से शनिवार को इस संबंध में आदेश मिलने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवा दिया गया है। आगामी आदेश तक लाइसेंस संबंधी कार्य विभाग में नहीं होंगे। - जुगल माथुर, जिला परिवहन अधिकारी बीकानेर।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग