
इलेक्ट्रिक इंजन
इस पर पूरे दिन इलेक्ट्रिक इंजन ने ट्रेन चलाई थी। पश्चिम रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त सुशील चंद्रा ने इस लाइन पर परीक्षण किया था। अब संरक्षा आयुक्त की सहमति आने के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
यहां चल रहा काम
इसी तरह बीकानेर मंडल के ही रोहतक से भिवानी स्टेशन तक 49 किमी लाइन पर विद्युतीकरण का काम चल रहा है। यह योजना अगले माह जनवरी में पूरी हो जाएगी। इसके बाद बीकानेर मंडल के अन्य स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलेगी।
मार्च तक रेवाड़ी-हिसार मार्ग पर काम पूरा
रेलवे ने मार्च 2018 तक रेवाड़ी से हिसार तक करीब 120 किमी तक इलेक्ट्रिक लाइन का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। इसके बाद बीकानेर मंडल के ही सूरतगढ़ से बटिण्डा रेल मार्ग पर भी विद्युतीकरण का काम प्रस्तावित है।
दो साल का लक्ष्य
उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के लगभग सभी स्टेशनों से इलेक्ट्रिक इंजन से ही ट्रेनों का संचालन किए जाने की योजना प्रस्तावित है। रेलवे ने इसके लिए दो साल का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। इस समय अवधि में पूरे बीकानेर मंडल में विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा।
प्रगति पर है कार्य
हाल ही में रेवाड़ी से कौसली तक के रूट पर विद्युतीकृत लाइन के कार्य का सीआरएस निरीक्षण हुआ था। आने वाले दिनों में अन्य स्टेशनों पर भी विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसका कार्य प्रगति पर चल रहा है।
सीआर कुमावत, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक
न्यास ने हटाए सेक्टर रोड के कब्जे
बीकानेर. नगर विकास न्यास की ओर से शनिवार को स्वर्ण जयन्ती व अशोक नगर योजना को जयपुर रोड से सीधी जोडऩे वाली सेक्टर रोड पर हो रखे कब्जो को हटाया गया। न्यास सचिव आर के जायसवाल के अनुसार इस रोड पर पट्टी पेडा सहित कच्चे-पक्के निर्माण के रूप में कब्जे हो रखे थे। न्यास के अतिक्रमण के अतिक्रमण रोधी कार्रवाई के दौरान न्यास तहसीलदार अशोक अग्रवाल, अभियंता अशोक चौहान सहित जयनारायण पुलिस थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।
न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के अनुसार जयपुर रोड से अशोक नगर से लेकर स्वर्ण जयंती विस्तार योजना होते हुए नापासर राजमार्ग तक 80 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। रांका के अनुसार लगभग 2 करोड़ 88 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क जयपुर रोड स्थित न्यास की कॉलोनियों से जुड़ जाएंगी। सोमवार से सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी व अनुमानत: चार माह में इस सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
Published on:
17 Dec 2017 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
