14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज ने की तैयारी, घाटे के रूटों पर फिर लगेगा ब्रेक

घाटे से जूझ रही रोडवेज एक बार फिर से औसतन आय नहीं लाने वाली बसों का संचालन बंद करेगा।
2 min read
Google source verification
roadways bus

रोडवेज बस

बीकानेर . घाटे से जूझ रही रोडवेज एक बार फिर से औसतन आय नहीं लाने वाली बसों का संचालन बंद करेगा।
पिछले दिनों परिवर्तनशील लागत से कम आय लाने वाले रूटों की समीक्षा की गई थी। इसके बाद रोडवेज आगार प्रबंधन ने मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें निर्णय किया गया है कि इस तरह के रूटों पर चलने वाली बसों की आय परिवर्तनशील लागत से कम आ रही है। प्रति किमी के सफर में 16.90 रुपए से कम आय लाने वाली बसों का संचालन क्रमबद्ध बंद किया जा जाएगा।

इन पर गिरेगी गाज
बीकानेर आगार के चार रूटों पर गाज गिर सकती है। पांचू, नापासर, कालू, खाजूवाला व धरनोक मार्ग पर चलने वाली बसें परिवर्तनशील लागत के समीप आ गई हैं। रोडवेज ने 16.90 पैसे प्रति किमी को परिवर्तनशील लागत माना है। इस कारण इनका संचालन कभी भी बंद हो सकता है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद कालू रूट पर रोडवेज की बस का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक यात्रीभार में सुधार नहीं हुआ। इस बस की आय अभी भी परिवर्तनशील लागत तक ही समिति है।

यात्रीभार होता है जरूरी
बसों का संचालन यात्रीभार पर ही निर्भर करता है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई रूट ऐसे हैं जो इन दिनों परिवर्तनशील लागत के समीप चल रहे हैं। ऐसे में यदि आने वाले दिनों में यात्री भार नहीं बढ़ा तो पांचू, धरनोक, नापासर, खाजूवाला और कालू रूट की बसें बंद करनी पड़ सकती हैं।
रवि सोनी, आगार प्रबंधक

राज्य सरकार के चार साल पर समारोह आज
बीकानेर. राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय समारोह रविवार को राजकीय फ ोर्ट स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह के तहत सुराज प्रदर्शनी का दोपहर 12 बजे उद्घाटन होगा तथा जनसभा आयोजित की जाएगी।

मुख्य समारोह में जिले के विकास पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। तीन दिवसीय सुराज प्रदर्शनी के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आधार एवं भामाशाह पंजीयन किया जाएगा। वहीं ई-मित्र की समस्त सुविधाएं भी समारोह स्थल पर होगी।