
गश्त के दौरान बज्जू पुलिस ने की कार्रवाई - तीन व्यक्तियों को पकड़ा, पांच लाख रुपए बरामद
तीन व्यक्तियों को पकड़ा, पांच लाख रुपए बरामद,गश्त के दौरान बज्जू पुलिस ने की कार्रवाई
बीकानेर. बज्जू पुलिस ने रविवार रात को गश्त के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकदी राशि बरामद की गई, जिसे धारा १०२ सीआरपीसी में जब्त किए हैं। सीआई भवानीसिंह ने बताया कि रविवार रात को गश्त के दौरान खिदरत निवासी अशोक कुमार पुत्र लादूराम बिश्नोई, मिठडिय़ा निवासी शंकरलाल पुत्र किशनाराम बिश्नोई एवं बज्जू खालसा निवासी शंकरलाल पुत्र बचनाराम बिश्नोई को एक कार में सवार थे, जिन्हें रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से पांच लाख रुपए मिले। इस बारे में पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने यह राशि धारा १०२ सीआरपीसी तथा कार को एमवी एक्ट में जब्त कर लिया। आरोपितों को धारा १०९/१५१ में गिरफ्तार कर लिया।
ऑनलाइन ठगी का आरोपित गिरफ्तार
बीकानेर. बज्जू पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार पुलिस ने न्यू दिल्ली के चन्द्रलोक स्ट्रीट नंबर एक निवासी
सुरजभान (३०) पुत्र चुन्नीलाल राठौड़ को रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से एक लाख ८४ हजार रुपए बरामद किए गए हैं।इस मामले में पुलिस अमित गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे सात लाख ६० हजार रुपए बरामद हो चुके हैं।
झांसा देकर ठगी...
आरोपित को भेजा जेल, अब होगी शिनाख्त परेड
बीकानेर. विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले शातिर आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ जोसफ को सोमवार कोटगेट पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि आरोपित राजेन्द्रसिंह को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीडि़तों को बीकानेर बुलाया गया है। पीडि़तों के बीकानेर आने पर आरोपित की जेल में शिनाख्त परेड कराई जाएगी। विदित रहे कि अप्रेल माह में गुजरात की दो महिलाओं व तीन युवकों को जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपित ने बीकानेर बुलाया। इन्हें आंबेडकर सर्किल स्थित मरुधरा होटल में ठहराया। रात को उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनके एटीएम कार्ड व नकदी चुरा ले गय। इस संबंध में पीडि़त अनिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।किए
Published on:
19 Jun 2018 09:47 am
