4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे दिन रिमझिम बारिश व ओले, 9.5 डिग्री तापमान गिरा

मौसम: २.८ एमएम हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले, आगामी दो दिन में घने कोहरे की सम्भावना  
less than 1 minute read
Google source verification
पूरे दिन रिमझिम बारिश व ओले, 9.5 डिग्री तापमान गिरा

पूरे दिन रिमझिम बारिश व ओले, 9.5 डिग्री तापमान गिरा

बीकानेर. बीकानेर के शहरी ग्रामीण अंचल में सोमवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। गांवों में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने के भी समाचार हैं। दिनभर में करीब २.८ एमएम बारिश हुई जिससे तापमान में ९.५ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में मावठ की बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।

अलसुबह से सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी जो दिन निकलने तक हल्की बारिश में तब्दील हो गई। बादल छाए रहने से दिनभर सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार सुबह ८.३० बजे तक तेज बारिश हुई जो ०.७ एमएम दर्ज की गई। इसके बाद ८.३० बजे से ११.४० बजे तक रिमझिम बारिश हुई जो ५.२ एमएम दर्ज की गई। वहीं ५.३० बजे तक बादलों की गर्जना भी होती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान २५ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान १४.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग