
Rajasthan Election 2018 result in Bikaner Live Updates
बीकानेर. बीकानेर जिले में नोखा से भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल विश्रोई ने नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी को हराया। झंवर के 'भंवर' में फंसे डूडी का गणित यहां नहीं चल पाया। वहीँ लूणकरणसर से भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा ने पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल को कड़े मुकाबले में हराया। इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबले में माकपा के गिरधारी महिया ने भाजपा व कांग्रेस को पछाड़ते हुए बाजी मारी।
श्रीडूंगरगढ़ से माकपा के गिरधारी महिया जीते
श्रीडूंगरगढ़ से भारतीय क यूनिस्ट पार्टी (माकपा) प्रत्याशी गिरधारी महिया २३८६३ मतों से जीत गए है। महिया को ७२१६४ वोट
मिले जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा को ४८२९९ वोट मिले। परिणाम के बाद महिया ने इस जीत को जनता की जीत बताई।
उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में इस बार जनता चुनाव लड़ रही थी, उन्होंने कहा कि जनता यदि ठान ले तो पैसों की दरकार नहीं पड़ती। यहां पर किसी तरह का जाति व वर्ग का फैक्टर नहीं थी, एक ही जाजम पर 36 कॉमे बैठकर वोट कर रही थी। डूंगरगढ़ में सबसे बड़ा मुद्दा काश्तकारों का रहेगा। साथ ही शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गौतलब है कि महिया किसान नेता के रूप में क्षेत्र में पहचान रखते हैं। पिछले लंबे समय से वे किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे थे, इस बार आखिरकार उनके संघर्ष को किसानों और आमजन का सहयोग मिला, इसका परिणाम है कि लोगों ने उन्हें विधायक चुना।
लूणकरणसर से भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा ने पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल को इतने मतों से हराया। सुमित ने पत्रिका से बातचीत में
बताया कि यह जनता की जीत है।
Published on:
11 Dec 2018 04:02 pm
