Rajasthan Politics: बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने रविवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप शपथ ली। लगातार चौथी बार सांसद बने अर्जुनराम मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे है। लगातार आठ साल से मंत्री मेघवाल को अब मोदी 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद राजस्थान पत्रिका ने अर्जुनराम मेघवाल से बातचीत की।