Rajasthan News : जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में राजस्थान की धमक देखने को मिली है। मोदी की नई कैबिनेट में पहले से भी ज्यादा इस बार राजस्थान को तवज्जो देते हुए 14 सांसदों में से चार को मंत्री बनाया गया है। इसी बीच राजस्थान की सियासत से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान के चार केंद्रीय मंत्रियों में से एक ऐसा भी है, जिसे कैबिनेट के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।