डोटासरा ने कहा कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ढाई माह से जेब में इस्तीफा लेकर घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री जापान कोरिया जा रहे हैं। उनसे एक किरोड़ीलाल नहीं संभल रहे, जापान कोरिया क्या संभालेंगे? किरोड़ी और वे दोनों साडू बन गए हैं। क्योंकि दोनों ही राजस्थान की पर्ची सरकार को बदलना चाहते हैं। बता दें कि किरोड़ी के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस लगातार उनके नाम का सहारा लेकर भजनलाल सरकार पर हावी है।