नागौर जिले के खींवसर में लालावास स्थित संकट मोचन धाम पर आयोजित भाजपा संगठन की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पुरानी गाड़ी ठीक चल रही है। उसमें टायर बदलने की जरूरत नहीं है, छोटी-मोटी खराबी सही करने के लिए कोई पार्ट बदलने की जरूरत पड़े वो बात अलग है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अभी करीब डेढ़ माह का कार्यकाल हुआ है, ऐसे में उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है।