
फाइल फोटो पत्रिका
Good News : खुशखबर। राजस्थान के हजारों शिक्षकों-कार्मिकों को रुका हुआ वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग में निजी निक्षेप (पीडी) खातों से वेतन पाने वाले शिक्षकों और कार्मिकों के लिए तीन माह का बजट जारी कर दिया गया है।
अब ऐसे कर्मचारियों को जून का रुका हुआ वेतन मिलेगा और साथ ही जुलाई व अगस्त का वेतन भी समय पर मिलने की उम्मीद है। वित्त विभाग की ओर से कुल 1,141.85 करोड़ का बजट जारी किया गया है, जिससे हजारों शिक्षकों को राहत मिलेगी।
सरकार की ओर से यह बजट तीन-तीन माह के अंतराल में जारी किया जाता है, जिससे अक्सर वेतन में एक से दो माह की देरी होती है। शिक्षकों का कहना है कि यदि सरकार चाहे तो पीडी खातों के बजट को मासिक या वार्षिक रूप से अग्रिम जारी किया जा सकता है, जिससे वेतन भुगतान नियमित हो सके।
Updated on:
9 Jul 2025, 5:06 PM IST
Published on:
6 Jul 2025, 12:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.