अभी प्रदेश में रोडवेज के बेड़े में 3800 बसें ऑपरेशनल है। इनमें से 2170 बसों को ऐप से जोड़ लिया गया है। इन बसों की लाइव लोकेशन ट्रेकिंग भी हो रही है। आरएसआरटीसी ऐप पर 2500 बसों को जोड़कर लॉन्च किया जाएगा। यात्रियों को बस टिकट पर ट्रेन की भांति पीएनआर नंबर दर्ज मिलेगा। जिसे ऐप पर डालने से बस का लाइव स्टेट्स मिलने लगेगा। बस कहां और किस मार्ग से आ रही है, आगे का मार्ग क्या रहेगा, यह बस पता चल जाएगा।