6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्जिकल रूई बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

आग से १० लाख रुपए का हुआ नुकशानए शॉर्ट सर्किट से लगी आग

less than 1 minute read
Google source verification
सर्जिकल रूई बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

सर्जिकल रूई बनाने की फैक्ट्री में लगी आग

बीकानेर/नोखा। रोड़ागांव में कंवलीसर रोड़ पर स्थित मीनाक्षी सर्जिकल इंडस्ट्रीज में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे करीब १० लाख रुपए का नुकशान हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर को करीब दो बजे अचानक फैक्ट्री के पीछे से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया तोए इसकी सूचना ऑफिस में मौजूद फैक्ट्री मालिक के पुत्र राधेश्याम का दी गई। उन्होंने दमकल व पुलिस को फोन कर आग लगने की सूचना दी। बाद में स्थानीय टैंकरोंए दमकल व मजदूरों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मीनाक्षी सर्जिकल इंडस्ट्रीज के मालिक कन्हैया लाल सारस्वत ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में मेडिकल क्षेत्र में काम आने वाली सर्जिकल रूई बनाई जाती है। आग लगने से रूई के कच्चे माल की 35 गांठे जल गई। प्रत्यके रूई गांठ में १७० किलो रूई आती है। साथ ही १७ क्विंटल तैयार सर्जिकल रूई भी जलकर राख हो गई। आग लगने से मोटे तोर पर करीब १० लाख रुपए का नुकशान हो गया। फैक्ट्री में मजदूरों ने आग से जली हुई रूई को अलग किया। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। आग बुझाने में मालचंदएअमरचंदए कैलाशए मुरलीए राजू सांखी सहित मजदूरों व ग्रामीणों ने सहयोग किया।