
Sweep program
बीकानेर. मतदाताओं को जागरूक करने और आवश्यक रूप से मतदान करने को लेकर प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एन के गुप्ता के अनुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत ४४ प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेहंदी प्रतियोगिता और रणबाकुंरों की बाइक रैली के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर एयर फोर्स के साथ रणबांकुरों की बाइक रैली निकाली जाएगी। ११ अक्टूबर से ३० नवम्बर तक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। गुरुवार को मतदाता रथ कलक्ट्रेट परिसर से सुबह सवा ग्यारह बजे रवाना होंगे। मंगलवार को कलक्टे्रट सभागार में स्वीप कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए गुप्ता ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 40 कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का नाम मतदाता सूची में आवश्यक रूप से जुडऩा चाहिए। बैठक में स्वीप प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यालयों में लगेंगे पोस्टर-बैनर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मतदान संबंधी जानकारी देने वाले पोस्टर-बैनर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभाग जहां प्रतिदिन सैंकड़ों लोग आते हैं। इन लोगों को मतदान के महत्च की जानकारी देने, जिन युवाओं के नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनके नाम जुड़वाने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थान, बैंक एटीएम, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मतदान के लिए प्रेरित करने वाले स्टीकर, पोस्टर और बैनर लगाने के निर्देश दिए।
Published on:
10 Oct 2018 11:38 am
