29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश किया तूफान, आसमान में छाया धूल का गुबार

-बीकानेर की तरफ बढ़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 May 2018, 6:05 PM IST

The storm

बीकानेर . पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में धुलभरे गुबार के साथ तुफान प्रवेश कर चुका है। यह तुफान दक्षिण-पश्चिम की तरफ से पूर्व दिशा की आेर बढ़ रहा है। भारतीय सीमा में करीब पचास किलोमीटर प्रवेश करने के बाद खाजूवाला शहर को पार कर चुका है और बीकानेर की तरफ बढ़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी पत्रिका संवाददाताा ने बताया कि धुल का गुबार आसमान में छाने के साथ ही धूप गायब हो गई और अंधेरा छा गया। तेज अंधड़ से कई जगह बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा और पेड़ भी टूट कर गिर गए है। अंधड़ के बीकानेर की तरफ बढऩे के बाद भी यहां अंधेरा छाया रहा है।

बीकानेर के बाद तुफान की दिशा उत्तर-पूर्व रहती है तो यह सीकर, चूरू और श्रीगंगानगर की तरफ बढ़ सकता है। मौसम विभाग का पहले से अलर्ट जारी होने के कारण लोग भी अंधड़ को लेकर सतर्क हो गए है। गत बुधवार को यहां भंयकर अंधड़ आया था। तब अंधड़ उत्तर-पूर्व दिशा से बीकानेर की तरफ आया था। इस बार विपरित दिशा से आ रहा है। हालांकि उस दिन बीकानेर क्षेत्र में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। इस बार अंधड़ का पहले अलर्ट जारी हो चुका होने के चलते लोग सतर्क भी है।

उमस का माहौल

तुफान से पहले बीकानेर में शाम ५ बजे के बाद जबरदस्त उमस का माहौल हो चुका है। इसी के साथ लोग अंधड़ के बाद बारिश आने का अनुमान भी जता रहे है।

उपभोक्ता दर्ज करा सकेंगे शिकायत
बीकानेर . मौसम विभाग की ओर से सात मई को आंधी-तूफान की आशंका जताने के बाद बीकानेर में बिजली कंपनी सतर्क हो गई है।
कंपनी ने बारिश, आंधी-तूफान की स्थिति में परेशानी की शिकायत दर्ज कराने के लिए आपातकालीन मोबाइल नम्बर (हेल्प लाइन) जारी किए हैं। इसके साथ ही दो अन्य नम्बर भी उपभोक्ताओं लिए जारी किए हैं, जो कोलकता से सुचारू रहेंगे। मौसम को देखते हुए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है।

इन नम्बरों पर करें शिकायत
बारिश व आंधी के दौरान शहर में कही भी यदि करंट, बिजली लाइन टूटने, ट्रांसफार्मर में आग लगने, मवेशियों के करंट की चपेट में आने की स्थिति में उपभोक्ता टोल फ्री नम्बरों के साथ ही बीकेईसीएल की ओर जारी आपत नम्बर ९११६१५५०७०, ९११६१५५०६९ पर कॉल व एसएमएस कर सूचना दे सकते हैं, ताकि टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच सकेगी। ये नम्बर अस्थायी रूप से कुछ दिनों के लिए ही सुचारू रहेंगे।


यह भी रहेंगे प्रभावी
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंपनी ने दो अन्य नम्बर भी जारी किए हैं, जो गर्मी के मौसम में सुचारू रहेंगे। कंपनी के प्रभारी डी. चटर्जी ने बताया कि यह हेल्पलाइन महज आपत स्थिति के लिए ही तैयार की गई है। इसके लिए 9116155207, 9116155208नम्बर कोलकता से जारी किए गए हैं। ये नम्बर इस सीजन में सुचारू रहेंगे।