17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर में हुए इन दर्दनाक हादसों ने ली तीन बच्चों की जान

दीपावली के दिन घर के आगे पटाखे छोड़ते वक्त एक बच्चे की मौत हो गयी।

2 min read
Google source verification

पटाखे छोड़ते वक्त दस वर्षीय बच्चे की मौत
खाजूवाला। दीपावली के दिन घर के आगे पटाखे छोड़ते वक्त एक बच्चे की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार दस वर्षीय बच्चा अपने घर के आगे पटाखे छोड़ रहा था अचानक पटाखा गर्दन के पास फूटने से बच्चे की सांस नली फट गयी जिससे मौके पर ही बच्चे के खून आना शुरू हो गया उसके बाद बच्चे के परिजन घायल अवस्था में बच्चे को खाजूवाला सामुदायिक केंद्र में लेकर गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।

छत से नीचे गिरने से बच्ची की मौत
खाजूवाला. घर की छत से नीचे गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार एक वर्षीय बच्ची छत से नीचे गिरने से घायल हो गयी। घायल अवस्था में बच्ची को खाजूवाला के सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया इसी दौरान बीकानेर के अस्पताल में बच्ची की मौत हो गयी।हादसा उस दौरान हुआ जब बच्ची की माँ बच्ची जो छोड़कर दीपक करने गयी थी इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बच्चे के ऊपर चढ़ा ट्रेक्टर मौके पर ही मौत
खाजूवाला. बच्चे के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बच्चे घर के बहार खेल रहे थे इसी दौरान किसी ने ट्रेक्टर चालू कर दिया जिसके दौरान एक बच्चा ट्रेकर की चपेट में आ गया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी बच्चे की उम्र तीन साल बतायी जा रही है। एक ही दिन में हुई तीन बच्चो की मौत से खाजूवाला में शोक की लहर है।

ट्रेक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत
महाजन. देर रात को लिंक रोड पर एक ट्रेक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। ट्रेक्टर में सवार दो लोगो में एक ने ट्रेक्टर से कूद कर जान बचायी। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसके बाद घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया और मृतक के शव को परिजनों को सौंपा।

ट्रक व बाइक की टक्कर एक घायल
महाजन. ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से बीकानेर रेफर किया गया। घटना राजमार्ग 15 के पास की बतायी जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाणी जलकर हुई खाक
दियातरा. चक खेतोलाई बुधान के नलकूप पर बनी ढाणी शॉर्ट सर्किट से जलकर खाक हो गयी। आग लगने से ढाणी में पड़ा नलकूप की केबल, शक्ति बोर्ड स्टार्टर सहित खाद्यान्न सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।