
साप्ताहिक राशिफल
मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
विशाखा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह अस्थिरता लिए हुए है। बुधवार से आंशिक अनकू लता राहत प्रदान करेगी। व्यापारियों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम। नौकरीपेशा में अस्थिरता किन्तु सफलता के साथ प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन के साथ आगे बढ़ें।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, नीला
शुभ अंक : 2, 3 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : जल्दबाजी में खुद का नुकसान कर सकते हैं, इसका ध्यान रखें।
वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
प्रसन्नता वाला समय है। त्योहार के सकारात्मक वातावरण का आनंद उठाते हुए आगे बढ़ें। व्यावसायिक निश्चिंतता रहेगी। व्यापारियों के लिए निरंतर लाभ का समय रहेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति तथा इच्छित पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को इंटीरियर डेकोरेशन के साथ-साथ एक्स्टीरियर डेकोरेशन का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : काला, हरा
शुभ अंक : 1, 4 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : प्रगति के लिए नए सौपान गढ़ें, लाभ होगा।
मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
खड़ाष्टक चंद्रमा मानसिक कष्ट दे सकता है। सप्ताह मध्य में बड़ी वस्तु की उपलब्धि प्रसन्नता देगी। कार्य के संदर्भ में बाहरी यात्रा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक गति बढ़ाएंगे। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय पद का लाभ प्राप्त होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट बैकिंग में अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : सिंदूरिया, चमकीला हरा
शुभ अंक : 7, 8 दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : संयमित दिनचर्या का लाभ मिल सकता है। ध्यान दें।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विदेश के संदर्भ में निवेश की योजना बनेगी। मित्र का सहयोग मिल सकता है। आधुनिक तकनीक का क्षेत्र श्रेष्ठ साबित हो सकता है। व्यापारियों के लिए जलीय उपक्रम वाले क्षेत्र जैसे डिस्टल वाटर, आरओ प्लांट से संबंधित व्यापार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में आकस्मिक पद लाभ से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग सफल।
शुभ रंग : गेरूआ, सफेद
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों के हिसाब से बाजारवाद पर ध्यान दें, लाभ होगा।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भावनात्मक संबंध बढ़ेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। शीघ्रता में निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्या का निराकरण होगा। व्यापारियों के लिए धातु से संबंधित प्राचीन परंपरा का क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवा में अवसर।
शुभ रंग : फिरोजी, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : वायव्य, उत्तर
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों में अंधविश्वास न रखें। सावधान रहें।
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवम पंचम का चंद्रमा मिश्रित लाभ प्रदान करेगा। मानसिक संतुष्टि होगी। अतिरिक्त ऊर्जा का संचार होगा। सप्ताह में अनुकूलता अनुभव होगी। व्यापारियों के लिए कॉपर-गोल्ड लाइन निवेश की दृष्टि से बेहतर है। किन्तु ध्यान रखकर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा में लाभ की स्थिति। महिला तथा छात्रवर्ग को उच्च पद।
शुभ रंग : सिंदूरिया, गहरा लाल
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : कार्य की प्रगति के लिए आधुनिक शैली का लाभ लें।
तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
क्षेत्र विशेष में पहचान बढ़ेगी। लोकप्रियता का लाभ मिलेगा। व्यवहार में मधुरता लोगों को मुरीद बनाएगी। ऊर्जा का लाभ लें। व्यापारियों के लिए चांदी, कांसा, जिलेट से जुड़ी वस्तु का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में वैदेशिक अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता। कोई भी लंबी यात्रा करने से पहले अच्छे-बुरे पर विचार जरूर करें।
शुभ रंग : कत्थई, हल्का पीला
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : अनुकूलता के लिए कार्यशैली में परिवर्तन से लाभ होगा।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
राशि पर चन्द्रमा का गोचर कार्य में नवीनता बढ़ाने के लिए प्रभाव बढ़ाएगा। विशिष्टता पर निगाह रहेगी। कार्य विशिष्ट शैली में सम्पन्न करेंगे। व्यापारियों के लिए कृषि तथा रसायन से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग। नौकरीपेशा में इच्छित पद। महिला तथा छात्रवर्ग को अद्र्धशासकीय सेवाओं में अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : अंगूरी हरा, बैंगनी
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : सही समय का सदुपयोग करते हुए लाभ लें।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कुछ-कुछ जगह अस्थिरता रहेगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से लाभ तथा ऊर्जान्वित होने का अनुभव। नए क्षेत्र में निवेश की योजना बनेगी। व्यापारियों के लिए धान्य का बाजार उच्चावचन के साथ लाभ देगा। नौकरीपेशा में सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को वैदेशिक सेवाओं में दूर संचार, लोक प्रशासन, निजी प्रशासन में अवसर मिलेगा।
शुभ रंग : जामुनिया, तोतापरी हरा
शुभ अंक : 5, 9 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : अधिक सोचने से बचें, व्यवसाय बढ़ाने से लाभ मिलेगा।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नई ऊर्जा का अनुभव होगा। मित्रों के माध्यम से कार्य शैली में बदलाव लाएंगे। कार्य क्षेत्र में विकास के मार्ग खुलेंगे। व्यापारियों के लिए कच्चा स्क्रैप का काम लाभ देगा। कोयला भी लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में मेहनत का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को नगरीय प्रशासन में सेवा के अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : नीला, सुनहरा
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : वायव्य, मध्यपूर्र्व
अनुकूल सलाह : खुले दिल से निर्णय लें, सफलता मिलेगी।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। पुरानी योजनाओं में नए आकार देना होगा। विधिवत कार्य शैली का विस्तार करना होगा। निवेश के पूर्व सोचें। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। क्षेत्र का आकार बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा में कनिष्ठों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को परिश्रम का फल मिलेगा।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, आसमानी नीला
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : रणनीतियों का लाभ लेने के लिए योजना बनाएं।
मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मांगलिक कार्य व सफलता क योग ?ग है। परिवार में विवाह का आयोजन बनेगा। स्वयं के लिए भी कुछ नया करने का मन होगा। व्यापारियों के लिए पारंपरिक शैली के सभ्यता से संबंधित क्षेत्र में व्यवसाय के योग। वरिष्ठों के माध्यम से पदोन्नति व लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
शुभ रंग : नींबू पीला, जंगली हरा
शुभ अंक : 5, 8 दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : कोई योजना लाभ के लिए बनेगी, प्रयास करें।

Published on:
22 Oct 2017 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
