26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल (29 जुलाई से 04 अगस्त 2018) : इस हफ्ते होगी रुके कार्यो की शुरुआत

इस हफ्ते होगी रुके कार्यो की शुरुआत

4 min read
Google source verification
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

सर्वार्थ सिद्धि योग में आरंभ यह सप्ताह कार्य की सिद्धि तथा नए कार्य की शरुआत के लिए श्रेष्ठ है। किसी व्यवसाय की शुरुआत नौकरी में रहकर भी की जा सकेगी। व्यापारियों के लिए पूरा सप्ताह लाभप्रद है। पारंपरिक व्यवसाय के अलावा अन्य व्यवसाय भी कर सकेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सेवाओं में अवसर मिलेगा।


शुभ रंग : हल्का गुलाबी, काला
शुभ अंक : २, ३ दिशा: आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह: समय का सदुपयोग करते हुए कार्य सिद्ध करें।


वृष

(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)


भाग्य का सहयोग मिलेगा। धर्म क्षेत्र से आस्था जुड़ेगी। आध्यात्मिक शक्तियों का अनुभव होगा। रुके कार्यों में अचानक तेजी का अनुभव। सप्ताह लाभकारी रहेगा। व्यापारियों के लिए पत्थर, टाइल्स, सेनेटरी से क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में इच्छित सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल क्षेत्र में लाभ


शुभ रंग : फिरोजी और हरा
शुभ अंक : ४, ८ दिशा : नैऋ त्य, मध्यपश्चिम
अनुकूल सलाह : रणनीति के आधार पर कार्य की सफ लता की शर्त रखें।


मिथुन

(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें एवं परिपक्वता का परिचय दें। आवेश से बचना हितकर होगा। व्यापारियों के लिए नुकसान वाला समय है। अतिरिक्त निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा में अस्थिरता से परेशानी। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन करने से लाभ मिलेगा।

शुभ रंग : समुद्री हरा, गहरा काला
शुभ अंक : ५, ७ दिशा :मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : भावावेश में आकर के गलत निर्णय न लेंं।


कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवस्थित दिनचर्या रहने से अन्य किसी कार्य को करने का मन बनेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव आएगा। सोच समझकर आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए चावल, चवला, फ्लोरमिल से जुड़े क्षेत्र लाभ देगें। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन का संकेत। महिला तथा छात्रवर्ग को पहले की मेहनत का लाभ मिलेगा


शुभ रंग : नींबू पीला, जामुनी
शुभ अंक : ६, ९ दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : गतिविधियों के संचालन में कार्य संपादन पर ध्यान दें।


सिंह

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


खड़ाष्टक चन्द्रमा की स्थिति मानसिक क्लेश उत्पन्न करेगी। किसी से विवाद की संभावना है। अत: शुरू के दो दिन संभल कर रहें। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा में सप्ताह मध्य में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को इच्छित सफ लता मिलेगी।


शुभ रंग : गहरा पीला, नीला
शुभ अंक: १, ७ दिशा : मध्यदक्षिण, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य साधने के लिए शीघ्रता न रखें।


कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


नवम पंचम का चन्द्रमा सप्ताह को मध्यम बना रहा है। हां व ना की स्थिति से दुविधा उत्पन्न होगी। इससे बचें। यदि टाल सके तो टाल दें। व्यापारियों के लिए उतार का समय है। बड़ा निवेश न करें। नौकरीपेशा में वैचारिक मतभेद के कारण क्लेश की स्थिति। महिला तथा छात्रवर्ग को विशेष प्रयास करना होंगे।

शुभ रंग : नारंगी, हल्का हरा
शुभ अंक : ५,८ दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : समय व परिस्थिति देखते हुए निर्णय लेंं।


तुला

(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। निवेश का नया प्रस्ताव सामने आएगा। रणनीति के द्वारा आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए चांदी के आभूषणों का बाजार लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में मनचाही सफ लता से स्थान परिवर्तन की स्थिति बनेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉस्मेटिक/बुटीक व्यवसाय से जुड़े कार्य क्षेत्रों में वैदेशिक अवसर।

शुभ रंग : सिंदुरिया, चमकीला सफेद
शुभ अंक : ७, ८ दिशा : मध्यउत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक गतिविधियों में लाभ को देख कर निवेश करें।


वृश्चिक

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

स्थितियों का अचानक से परिवर्तन होना आश्चर्य में डाल देगा। लाभ तथा निवेश की संयुक्त प्रणाली आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। दीर्घ कालिक निवेश का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित कार्य क्षेत्र किसी नए सौदे का विशेष लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयास करने पर सफलता मिलेगी

शुभ रंग : अंगूरी हरा, दूधिया सफेद
शुभ अंक : २, ७ दिशा : नैऋ त्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : उचित कार्य प्रणाली सफलता का सौपान बनाएगी।

धनु

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

रुके धन की प्राप्ति का योग है। नए क्षेत्र भी धन की स्थिति को मजबूत बनायेंगे। लोगों से की गई मुलाकात व्यापारिक स्वरूप प्रदान करेगी। व्यापारियों के लिए पीला सोना, कपास, खाद्य तेल से जुड़े बाजार का लाभ। नौकरीपेशा में योग्यता तथा अनुशासन का पदेन लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को इच्छित सफलता।


शुभ रंग : कत्थई, भूरा
शुभ अंक : ३, ५ दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक लाभ के लिए सही समय है।


मकर

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)


आत्मविश्वास में अभिवृद्धि तथा भाग्य के सहयोग से इच्छित सफ लताओं का दौर बनेगा। बुधवार तक सभी विशेष कार्यों पर ध्यान दें। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग विशेषकर मोटरगाड़ी से जुड़े क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में परिश्रम का प्रभाव अधिकारियों पर रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफ लता।


ंशुभ रंग : बैंगनी, तोतापरी हरा
शुभ अंक : ६, ९ दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : अवसरों का लाभ लेते हुए सफ लता तय करें।

कुंभ


(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राजकीय लोगों का सहयोग मिलेगा। नए पद की प्राप्ति का योग है। प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से जमीन से जुड़े कार्यों में सफ लता मिलेगी। व्यापारियों के लिए सप्ताह लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को किए गए प्रयासों में सफलता तथा विदेश जाने का योग।

शुभ रंग : स्लेटी, कत्थई
शुभ अंक : ३, ७ दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : समर्पण का भाव रखते हुए कार्य सफ ल करें।


मीन


(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)


लाभ की स्थितियां बनेगी। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। जन सहयोग के माध्यम से कोई बड़ा कार्य संपादित होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से प्रसन्नता की अनुभूति होगी। व्यापारियों के लिए निवेश पर लाभ। नौकरीपेशा में प्रसन्नता के साथ कार्य संपादन होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को विदेश में अवसर मिल सकता है।


शुभ रंग : सुनहरी, गहरा नीला
शुभ अंक : १, ५ दिशा : नैऋ त्य, वायव्य
अनुकूल सलाह : जन सहयोग का भाव सफलता में वृद्धि देगा।