4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर: युवक की पीट-पीटकर हत्या

bikaner news: कंकराला गांव की घटना: अवैध संबंध का था शक, महिला घायल
less than 1 minute read
Google source verification
Youth beaten to death

Youth beaten to death

बीकानेर.छत्तरगढ़. छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक जने ने युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। झगड़े में एक महिला घायल हुई है। कंकराला सरपंच अमीन की सूचना पर पहुंचे छत्तरगढ़ थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार बारूपाल ने हत्या के आरोपी नाजिम खां पुत्र यारे खां को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि शब्बीर खां (22) पुत्र कालू खां निवासी कंकराला को लाठियों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना इकबाल ने घायल शब्बीर खां के पिता कालू खां को दी। इसके बाद घायल शब्बीर को कंकराला के सादिक, अमीर व इस्माल खां ने गाड़ी से पीबीएम के लिए रवाना किया, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

मृतक के पिता ने आरोपी नाजिम खां के अलावा गुलजार पुत्र लियाकत खां व नाजू खां पुत्र आलम खां के खिलाफ छत्तरगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। हत्या के शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

युवक पर किए लाठी से वार
पुलिस के अनुसार आरोपी नाजिम खां को अपनी पत्नी के युवक शब्बीर खां पर अवैध संबंध होने का शक था। रविवार रात को शब्बीर खांउसके घर पर था। इस दौरान नाजिम और उसकी पत्नी तथा शब्बीर खां के बीच झगड़ा हुआ। नाजिम खां ने लाठी से शब्बीर को बुरी तरह पीटा। साथ ही पत्नी से भी मारपीट की। गंभीर चोट लगने से शब्बीर ने दम तोड़ दिया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग