
भारत में लॉन्च हुई BMW S1000 RR, जानें शाहिद कपूर से क्या है कनेक्शन
नई दिल्ली: मशहूर बाइक निर्माता कंपनी बीएमडबल्यू ने BMW S1000 RR को भारत में लांच कर दिया है । वैसे तो इन मोटरसाइकिलों की अपनी अलग ही फैन फॉलोेइंग है लेकिन इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor ) इस बाइक के पहले राइडर बने हैं जिसकी वजह से ये बाइक और भी ज्यादा पापुलर हो गई है। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार नई S1000 RR में क्या खास है।
पहले से हल्की है ये बाइक-
नई BMW S1000 RR पहले अब हल्की और पावरफुल हो गई है। बाइक का वजन पहले से 10.6 किग्रा तक कम हो गया है। इसके इंजन को भी पहले से 3 kg तक हल्का किया गया है। बाइक में 5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है जिसमें कई तरह की इनफार्मेशन मिल सकती है।
इंजन -
इंजन की बात करें तो नई BMW S1000 RR में 998 cc इन-लाइन फोर सिलिंडर इंजन दिया है जिसमें 204bhp की पावर और 83Nm का टॉर्क दिया गया है। जो पहले के मुकाबले करीब 8bhp ज्यादा पावर देती है। इतना भी नहीं नए इंजन को नई शिफ्टकैम वाल्व ट्रेन भी मिलती है।
3 वेरिएंट्स में मिलेगी ये बाइक-
BMW S1000 RR स्टैण्डर्ड: 18.50 लाख रुपये
BMW S1000 RR प्रो: 20.95 लाख रुपये
BMW S1000 RR प्रो एम स्पोर्ट: 22.95 लाख रुपये
Published on:
27 Jun 2019 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
