ये बाइक स्पेशल रेसिंग रेड कलर और वाइट कलर में उपलब्ध होगी। इस बाइक में स्पेशल सस्पेंशन दिए गए हैं और इस बाइक का वजन स्टैंडर्ड 959 पनिगल बाइक से 2.26 किलो कम है। फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में राइड-बाय-राइड, बॉश लेटेस्ट एबीएस, डुकाटी क्विक शिफ्ट, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस बाइक में रेस, स्पोर्ट और वेट जैसे 3 अलग-अलग राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनके अनुसार ये बाइक चलती है।