
शानदार फीचर्स वाली धाकड़ Ducati Multistrada 1260 Enduro भारत में हुई लॉन्च, कीमत 20 लाख
नई दिल्ली: Ducati ने भारत में अपनी नई बाइक Ducati Multistrada 1260 Enduro को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दो कलर ऑप्शन- दुकाती रेड और सैंड में उपलब्ध है इस बाइक की कीमत 19.99 लाख और 20.23 लाख रुपये है। ये अडवेंचर टूरिंग ( adventure touring ) मोटरसाइकल Multistrada 1260 का ऑफ-रोड वर्जन है।
पॉवर- डुकाती मल्टीस्ट्रादा 1260 एन्ड्यूरो ( Ducati Multistrada 1260 Enduro ) में 1,262cc, ट्विन-सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 156 bhp का पावर और 128 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन स्लीपर क्लच के माध्यम से 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के फ्रंट में ट्विन 320 mm Disc brake और रियर में 265 mm Disc brake दिए गए हैं।
फीचर्स- दुकाती की यह नई बाइक 6-एक्सिस बॉश IMU (इनर्टिअल मेजरमेंट यूनिट) से लैस है, जो बॉश ABS कॉर्नरिंग को कंट्रोल करता है। इसमें राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल, Ducati कॉर्नरिंग लाइट्स, Ducati वीली कंट्रोल, 8 सेटिंग्स के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीकल होल्ड कंट्रोल और सेमी-ऐक्टिव Ducati स्काईहुक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अलावा इस बाइक में ट्विन एलईडी हेडलाइट्स, विंड स्कीन और दुकाती मल्टीमीडिया सिस्टम के साथ 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। जिसे डिस्प्ले को ब्लूटूथ के माध्यम से बाइक राइडर अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकता है।
इन बाइक्स से होगी टक्कर- Ducati Multistrada 1260 Enduro की टक्कर BMW R 1250 GS अडवेंचर और टाइगर 1200 XCx जैसी मोटरसाइकल्स से होगी।
बुकिंग- इस बाइक को खरीदने के इच्छुक कस्टमर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोची, कोलकाता, चेन्नै और हैदराबाद में कंपनी की डीलरशिप पर की जा सकती है।
Published on:
09 Jul 2019 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
