4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस Daughter’s Day अपनी बेटी को दे इस स्कूटर का तोहफा, जानें इसकी खासियत

होंडा के स्कूटर एक्टिवा ने भारत की सबसे पापुलर बाइक स्पलेंडर को पीछे छोड़ दिया है। और ये कारनामा तब हुआ
2 min read
Google source verification
activa handle

इस Daughter’s Day अपनी बेटी को दे इस स्कूटर का तोहफा, जानें इसकी खासियत

नई दिल्ली: टू व्हीलर मार्केट में होंडा कंपनी का बड़ा नाम है, और इसके बेहद पापुलर एक्टिवा की मार्केट में काफी धाक है या यों कहें कि एक्टिवा को लोग लड़कियों के लिए आईडियल व्हीकल मानते हैं तो, गलत नहीं होगा। होंडा के स्कूटर एक्टिवा ने भारत की सबसे पापुलर बाइक स्पलेंडर को पीछे छोड़ दिया है। और ये कारनामा तब हुआ है जब केरला बाढ़ की वजह से एक्टिवा की बिक्री 7 फीसदी तक कम हो चुकी है।

आपको बता दें कि भारत में होंडा ने एक्टिवा की 310,851 यूनिट बेच चुका है जबकि हीरो ने महज 247,116 यूनिट्स ही बेची है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों लोग एक्टिवा के दीवाने होते हैं। और क्यों ये किसी भी लड़की के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।

कार चलाते समय इन 4 बातों का रखें ख्याल नहीं तो पानी में भी लग जाएगी आग

ज्यादा आरामदायक ईजी टू हैंडल-

चाहें घर में कार हो या न लेकिन स्कूटर जरूर होता है इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है स्कूटर का ईजी टू हैंडल होना। क्राउडेड एरिया हो या अपनी लोकल मार्केट एक्टिवा कही भी जाने के लिए एकदम परफेक्ट होती है। यही वजह है कि लोग एक्टिवा को बाकी मोटरसाइकिल और स्कूटरों से ज्यादा पसंद करते हैं।

लड़का-लड़की सब कर सकते हैं यूज-

एक्टिवा की सबसे बड़ी बात ये है कि ये यूनीसेक्स व्हीकल है यानि इसे लड़का और लड़की दोनो यूज कर सकते हैं। ये भी एक बड़ी वजह ङै एक्टिवा की बढ़ती और बड़े मार्केट शेयर के पीछे।

ट्रैफिक- ट्रैफिक भारत की एक सबसे बड़ी समस्या है लेकिन एक्टिवा का स्कूटर इस ट्रैफिक में चलाना भी आसान होता है। इसलिए भी लोग मोटरसाइकिल की जगह एक्टिवा को ज्यादा खरीदते हैं।

कीमत- एक्टिवा 56,438 रूपए (शोरूम प्राइस) की कीमत पर मार्केट में मिलती है। माइलेज के मामले में भी एक्टिवा काफी अच्छा परफार्म करता है।