28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Harley-Davidson ने टीज़ की नई मोटरसाइकिल, जानिए कब हो सकती है ग्लोबली पेश

Harley-Davidson's New Motorcycle: हार्ले-डेविडसन ने हाल ही में एक नई मोटरसाइकिल का हिंट दे दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसे अगले साल के शुरुआती चरण में पेश किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Dec 2021, 12:32 PM IST

harley-davidson_teases_new_motorcycle.jpg

Harley-Davidson teases new motorcycle

नई दिल्ली। मशहूर अमरीकी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) दुनियाभर में लोकप्रिय है। कंपनी की मोटरसाइकिल्स का दुनियाभर के बाइक लवर्स में ज़बरदस्त क्रेज़ है। हार्ले-डेविडसन को अक्सर ही स्टेटस सिम्बल भी माना जाता है। हाल ही में कंपनी ने एक नई मोटरसाइकिल का हिंट देते हुए टीज़ किया है। हालांकि इस बारे में अब तक किसी भी तरह की जानकारी नहीं है कि कंपनी एक पूरी तरह नई मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी, या फिर किसी मौजूदा मोटरसाइकिल के नए एडिशन को।


कब होगी पेश?


कंपनी ने जिस नई मोटरसाइकिल को टीज़ किया है, उसे नए साल में पेश किया जाएगा। 26 जनवरी 2022 को कंपनी एक ग्लोबल इवेंट में इस नई मोटरसाइकिल को दुनिया के सामने पेश करने वाली है।

यह भी पढ़ें - कीमत कम और माइलेज ज़्यादा! देश में धड़ल्ले से बिक रही हैं ये टॉप 5 बेस्ट बाइक्स, देखें लिस्ट

'Further, Faster.'

कंपनी ने अपनी नई मोटरसाइकिल को टीज़ करते हुए 'Further, Faster.' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कंपनी 26 जनवरी 2022 को जिस मोटरसाइकिल को पेश करने जा रही है, वह पहले से बेहतर और तेज़ हो सकती है। हालांकि इसके अलावा कंपनी ने अपनी नई मोटरसाइकिल के बारे में और किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है।


अगले साल के लिए बड़े प्लान्स

हार्ले-डेविडसन के साल 2022 के लिए बड़े प्लान्स हैं। कंपनी अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ब्रांड लाइववायर (LiveWire) के तहत और ज़्यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स पेश करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी आने वाले सालों में S2 Del Mar को भी लाइववायर के तहत लॉन्च करने वाली है।

यह भी पढ़ें - हो रही है पुराने दौर की वापसी! नए अंदाज़ में आ रही है Yezdi Roadking, कंपनी ने जारी किया टीज़र

इस प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी कंपनी की नई मोटरसाइकिल्स

हार्ले-डेविडसन द्वारा आने वाले सालों में लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल्स कंपनी के खुद के स्केलेबल मॉड्यूलर 'एरो' (Arrow) प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी। इस नए प्लेटफॉर्म को मिडिलवेट सेगमेंट के लिए एक चेडर-फ्रेंडली एडिशन के रूप में पेश किया गया है। ऐसे में भविष्य में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए कई नई मोटरसाइकिल्स लॉन्च की जाएंगी।