28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीमत कम और माइलेज ज़्यादा! देश में धड़ल्ले से बिक रही हैं ये टॉप 5 बेस्ट बाइक्स, देखें लिस्ट

Top 5 Best Selling Bikes in November 2021: बिक्री के मामले में इन बाइक्स ने नवंबर में मार्केट में धूम मचाई हैं। आइए जानते हैं पिछले महीने की बेस्ट सेलिंग बाइक्स के बारे में।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Dec 2021, 2:30 PM IST

hero-splendor.jpg

Top 5 Best Selling Bikes in November 2021

नई दिल्ली। भारत में बाइक एक लोकप्रिय और सुविधाजनक वाहन है। सही बजट में उपलब्ध होने के कारण ये एक बड़े वर्ग के लिए अच्छा ऑप्शन होती हैं। ऐसे में डेली राइड के लिए बाइक देशवासियों की पसंद में शामिल है। हालांकि पिछले कुछ समय से पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत से इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता और डिमांड में तेज़ी देखने को मिली है, वहीँ बाइक्स की डिमांड और बिक्री में पहले के मुकाबले कमी देखने को मिली है। हालांकि अगर पिछले महीने की बिक्री की बात करें, तो कुछ बाइक्स ने मार्केट में धूम ज़रूर मचाई है। पर पिछले साल से तुलना करें, तो कम बिक्री देखने को मिली है।


आइए एक नज़र डालते है टॉप 5 बाइक्स पर, जिन्होंने नवंबर 2021 में भारतीय मार्केट में सबसे ज़्यादा बिक्री की हैं।

1. Hero Splendor


हीरो स्प्लेंडर नवंबर 2021 में 1,92,490 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले नंबर पर रही। इसमें सभी वैरिएंट्स शामिल हैं। हालांकि अगर पिछले साल से तुलना की जाए, तो कंपनी ने नवंबर 2020 में स्प्लेंडर की 2,48,398 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी को स्प्लेंडर की बिक्री में 22.5 % की कमी देखने को मिली है।

शुरुआती कीमत: 47,505 रुपये।

यह भी पढ़ें - TVS Apache RTR 165 RP: जल्द लॉन्च हो सकती है यह दमदार बाइक, कंपनी ने जारी किया टीज़र

2. Honda CB Shine


होंडा सीबी शाइन नवंबर 2021 में 83,622 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसमें सभी वैरिएंट्स शामिल हैं। हालांकि अगर पिछले साल से तुलना की जाए, तो कंपनी ने नवंबर 2020 में सीबी शाइन की 94,413 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी को सीबी शाइन की बिक्री में 11.4% की कमी देखने को मिली है।

शुरुआती कीमत: 47,514 रुपये।

3. Hero HF Deluxe


हीरो एचएफ डीलक्स नवंबर 2021 में 76,149 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। इसमें सभी वैरिएंट्स शामिल हैं। हालांकि अगर पिछले साल से तुलना की जाए, तो कंपनी ने नवंबर 2020 में एचएफ डीलक्स की 1,79,426 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी को एचएफ डीलक्स की बिक्री में 57.5 % की कमी देखने को मिली है।

शुरुआती कीमत: 52,700 रुपये।

4. Bajaj Pulsar


बजाज पल्सर नवंबर 2021 में 61,913 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही। इसमें सभी वैरिएंट्स शामिल हैं। हालांकि अगर पिछले साल से तुलना की जाए, तो कंपनी ने नवंबर 2020 में पल्सर की 1,04,904 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी को पल्सर की बिक्री में 40.9 % की कमी देखने को मिली है।

शुरुआती कीमत: 78,989 रुपये।

5. Bajaj Platina


बजाज प्लैटिना नवंबर 2021 में 60,646 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रही। इसमें सभी वैरिएंट्स शामिल हैं। हालांकि अगर पिछले साल से तुलना की जाए, तो कंपनी ने नवंबर 2020 में प्लैटिना की 41,572 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी को प्लैटिना की बिक्री में 45.8 % का फायदा देखने को मिला है।

शुरुआती कीमत: 52,915 रुपये।

यह भी पढ़ें - हो रही है पुराने दौर की वापसी! नए अंदाज़ में आ रही है Yezdi Roadking, कंपनी ने जारी किया टीज़र