7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hero ने लॉच की सस्ती ऑफ रोड बाइक! भटकने नहीं देगी रास्ता, चलती बाइक में फ़ोन भी होगा चार्ज

Hero MotoCorp ने आज All-new XPulse 200T 4Valve को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,25,726 रुपये रखी है। इस बाइक के जरिये कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी। नए मॉडल में अब आपको 3 नए कलर ऑप्शन मिलेगा।

2 min read
Google source verification
hero.jpg

Hero MotoCorp ने आज All-new XPulse 200T 4Valve को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,25,726 रुपये रखी है। इस बाइक के जरिये कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी। नए मॉडल में अब आपको 3 नए कलर ऑप्शन मिलेगा। बाइक अब Sports Red, Matt Funk Lime Yellow और Matt Shield Gold में मिलेगी। ये सभी कलर्स बाइक को न सिर्फ स्पोर्टी लुक देने में मदद करते हैं बल्कि काफी आकर्षित लुक भी देते हैं। यह बाइक ऑन पर तो बेहतर चलती ही है साथ ही ऑफ रोड पर भी इसका जवाब नहीं है।

इंजन और पावर

XPulse 200T 4V में 200cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 19.1 PS की पावर और 17.3 Nm का का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। बाइक की राइड क्वालिटी बेहतर है ऐसे में हैवी ट्रैफिक में भी आप इसे आसानी से निकाल लेते हैं। यह पावरफुल इंजन काफी अच्छे से काम करता है।

यह भी पढ़ें: भारत में ये 17 पॉपुलर कारें जल्द होंगी बंद! ये नियम बना असली कारण

फीचर्स

इस बाइक में आपको USB charger मिलेगा जिसके जरिये आप अपना फोन चार्ज कर सकते हैं। इसमें वाइड टायर्स लगे हैं जोकि बेहतर ग्रिप देने में मदद करते हैं। इसमें 276mm फ्रंट और 220mm रियर petal disc brakes मिलते हैं । इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर लगा है जिसमें आपको कई अच्छे फीचर्स मिल जायेंगे। इस बाइक में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर मिल जाता है। रात में बेहतर रोशिनी के लिए इसमें full-LED headlamp दिया है। आपको ऑफ-रोडिंग का शौक है तो यह यह बाइक आपके लिए अच्छा ऑप्शन है क्योंकि आप इसे दोनों ऑन-ऑफ रोड पर आसानी से चला सकता है और राइड का आनंद ले सकते हैं।