बीएस-VI इंजन वाली मोटरसाइकिल को जयपुर , राजस्थान स्थित कंपनी के आरएंडडी हब, सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ( सीआइटी ) में इनहाउस डिजाइन और डेवलप किया गया है। आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने 1 अप्रैल,2020 की समय सीमा से काफी पहले बीएस VI ट्रांजिशन के लिए तैयार करने के अपने कमिटमेंट को एक बार फिर से पूरा किया है।