8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं मिलेगा ऐसा सुनहरा मौका! बिना पैसे दिए आधार कार्ड दिखाकर घर लाएं Hero की बाइक्स और स्कूटर्स, बचे हैं सिर्फ 7 दिन

Hero Motocorp Finance Carnival: कंपनी की इस फाइनेंस स्कीम का फायदा उठाकर लोग सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाकर ही Hero की बाइक्स और स्कूटर्स खरीदने के लिए फाइनेंस प्राप्त कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
hero_motocorp_finance_carnival.jpg

Hero Motocorp Finance Carnival

नई दिल्ली। अगर आप हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की नई बाइक या स्कूटर कम कीमत पर खरीदना चाहते है, तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छा मौका है। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक हीरो मोटोकॉर्प ने इसी 17 दिसंबर से एक खास रिटेल फाइनेंस स्कीम हीरो मोटोकॉर्प फाइनेंस कार्निवल (Hero Motocorp Finance Carnival) शुरू किया है।इस फाइनेंस कार्निवल में लोगों को हीरो मोटोकॉर्प की बाइक और स्कूटर खरीदने के लिए आसान फाइनेंस की सुविधा मिलेगी।


सिर्फ आधार कार्ड से मिलेगा फाइनेंस


हीरो मोटोकॉर्प की इस स्कीम के तहत वो सभी लोग, जो कंपनी की नई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं, अपने आधार कार्ड को दिखाकर आसानी से लोन ले सकते हैं। इस कार्निवल में ग्राहकों को नई बाइक या स्कूटर खरीदने पर आसान फाइनेंस सुविधा, ज़ीरो डाउन पेमेंट, ज़ीरो इंट्रेस्ट रेट और ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस, आसान EMI जैसी सुविधाएं मिलेगी। इससे लोग आसानी से हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक या स्कूटर आसान फाइनेंस पर अपने घर ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Royal Enfield से लेकर Yezdi तक, धूम मचाने आ रही हैं रेट्रो स्टाइल वाली ये बाइक्स, जानिए कब होगी लॉन्च

जल्दी कीजिए, बचे हैं सिर्फ 7 दिन

हीरो मोटोकॉर्प फाइनेंस कार्निवल की शुरुआत इसी 17 दिसंबर से हुई थी। यह कार्निवल 31 दिसंबर तक ही चलेगा। ऐसे में अगर आप आसान फाइनेंस पर हीरो की नई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो जल्दी कीजिए! क्योंकि आज से आपके पास इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए सिर्फ 7 ही दिन बचे हैं।


यह भी पढ़ें - Harley-Davidson ने टीज़ की नई मोटरसाइकिल, जानिए कब हो सकती है ग्लोबली पेश

मिलेंगी दूसरी सुविधाएं भी

हीरो मोटोकॉर्प फाइनेंस कार्निवल में ग्राहकों को आसान फाइनेंस के अलावा दूसरी सुविधाएं, जैसे कि किसान किश्त, नो हाइपोथेकेशन सुविधा (बैंक चेक की ज़रूरत नहीं) कराएंगी। ग्राहक हीरो मोटोकॉर्प के डीलरशिप पर जाकर या फिर ऑनलाइन भी इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।