28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hero MotoCorp ने बढ़ाई बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत, इस तारीख से चुकाने पड़ेंगे इतने रुपये ज़्यादा

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है। बढ़ी हुई कीमत नए साल में जनवरी से लागू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Dec 2021, 3:52 PM IST

hero_motocorp_hiked_price.jpg

Hero Motocorp

नई दिल्ली। अगर आप हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जल्द ही आपकी जेब पर पहले से ज़्यादा भारी पड़ने वाला है। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक हीरो मोटोकॉर्प ने गुरूवार को घोषणा करते हुए जानकारी दी कि कंपनी अपनी सभी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत बढ़ाने वाली है। हालांकि हाल ही में कीमत बढ़ाने के मामले में हीरो मोटोकॉर्प पहली कंपनी नहीं है। इससे पहले भी कई फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर निर्माता कंपनियां नए साल से कीमत बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।


कब से होगी बढ़ी हुई कीमत लागू?

कंपनी ने कीमत बढ़ाने की घोषणा तो कर दी है, पर इसे तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले साल यानि की 2022 में 4 जनवरी से बढ़ी हुई कीमत लागू होगी।

यह भी पढ़ें - Royal Enfield से लेकर Yezdi तक, धूम मचाने आ रही हैं रेट्रो स्टाइल वाली ये बाइक्स, जानिए कब होगी लॉन्च

कितने रुपये ज़्यादा चुकाने पड़ेंगे?

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के बारे में बारे में जानकारी देने के साथ ही यह भी बताया की कीमत में कितना इजाफा होगा। कंपनी ने अपने सभी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत में 2000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। बढ़ी हुई यह कीमत मॉडल्स और मार्केट्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।


6 महीने में तीसरी बार बढ़ाई कीमत

यह पहला मौका नहीं है जब हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत बढ़ाई है। कंपनी पिछले 6 महीने में अब तक 3 बार कीमत बढ़ा चुकी है। इससे पहले इसी साल 1 जुलाई से कंपनी ने अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत 3,000 रुपये बढ़ा दी थी। इसके बाद कंपनी ने 30 सितंबर से फिर से कीमत बढ़ा दी थी। ऐसे में हाल ही में एक बार फिर कीमत बढ़ाना पिछले 6 महीने में कंपनी द्वारा कीमत बढ़ाने का तीसरा मौका है।

यह भी पढ़ें - Harley-Davidson ने टीज़ की नई मोटरसाइकिल, जानिए कब हो सकती है ग्लोबली पेश

कीमत बढ़ाने का कारण

हालांकि कंपनी ने कीमत बढ़ाने का कोई साफ कारण नहीं बताया है। पर हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार इसका कारण प्रोडक्शन कॉस्ट से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट की माने तो पिछले कुछ समय से ऑटोमोबाइल बिज़नेस के प्रोडक्शन में लग रही कॉस्ट काफी बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है देश में सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी होना। कोरोना महामारी की वजह से देश ही नहीं, दुनियाभर में सेमीकंडक्टर चिप्स की समस्या पैदा हो गई। ऐसे में इस मामले में विदेशी निर्भरता होने की वजह से कई उद्योगों को नुकसान हुआ, जिनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर भी शामिल है। इससे प्रोडक्शन कॉस्ट भी काफी बढ़ी, जिससे कच्चा माल भी महंगा हुआ और साथ ही प्रोडक्शन की रफ्तार भी धीमी हुई। इसका असर कई बड़ी फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों पर पड़ा है, जिनमें हीरो मोटोकॉर्प भी शामिल है। ऐसे में कंपनी इसी नुकसान की भरपाई के लिए और कमाई को बढ़ाने के लिए 4 जनवरी 2022 से अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत बढ़ा रही है।