15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में खड़ी हैं 50 जबरदस्त बाइक्स, जानें इन बाइक्स की खासियत

Mahendra Singh धोनी आज 38 साल के हो गए हैं धोनी के पास है बाइक्स का बड़ा कलेक्शन इन बाइक्स में एक तो दुनिया में सिर्फ 150 लोगों के पास है

2 min read
Google source verification
Mahendra singh

महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में खड़ी हैं 50 जबरदस्त बाइक्स, जानें इन बाइक्स की खासियत

नई दिल्ली: ICC world cup 2019 में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) धोनी आज 38 साल के हो गए हैं। आज देश भर में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनका जन्मदिन मना रहे हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी ने बचपन से ही कड़ी मेहनत करके ये मुकाम हासिल किया है। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में तहलका मचाने के बाद खाली वक्त में बाइक चलाना पसंद करते हैं। धोनी के पास बाइक्स का एक अच्छा-खासा कलेक्शन है तो चलिए आज आप भी जान लीजिए कि धोनी के पास कौन-कौन सी बाइक्स हैं।

Confederate X132 Hellcat

यह बाइक पूरी दुनिया में केवल 150 लोगों के पास मौजूद है। साउथ इस्ट एशिया में यह बाइक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में ही शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ये बाइक ब्रैड पिट, टॉम क्रूज और डेविड बैकहम जैसे लोगों के पास है। इस बाइक की कीमत 60 लाख रुपये है।

भारतीय सड़कों पर Maruti उतारेगी इलेक्ट्रिक कार, जल्द ही हो सकता है ऐलान

Rajdoot (Yamaha RD350)

यमाहा आरडी 350 राजदूत के नाम से जानी जाती है। राजदूत एक समय में सड़को पर राज करती थी। उस दौर में हर बाइकर इस दोपहिया का दिवाना था। महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार जो टू व्हीलकर खरीदी वह राजदूत थी। हालांकि अब यह बाइक सड़कों पर नजर नहीं आती है। धोनी को यह बाइक 4,500 रुपये में मिली थी।

Kawasaki Ninja H2

धोनी की ये बाइक उनके सुपर बाइक कलेक्शन का हिस्सा है। इस बाइक में 998 सीसी का चार सिलेंडर वाला इंजन मौजूद है। यह इंजन टू व्हीलर को 11000 आरपीएम पर 200 हॉर्सपावर की ताकत देता है। इस दोपहिया के 2017 वाले मॉडल की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 33.30 लाख रुपये है।

Royal Enfield Bullet बन सकती है घाटे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Yamaha Thundercat

Yamaha Thundercat अपने समय की एक लोकप्रिय स्पोर्ट्स टूटर्स बाइक्स में से एक थी। Yamaha Thundercat या YZF600R का प्रोडक्शन साल 1996 से 2007 तक हुआ। यह मोटरसाइकिल 599 सीसी इंजन के साथ आती थी, जो 88 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। MS Dhoni की सालों पहले एक तस्वीर Yamaha Thundercat और Kawasaki Ninja ZX-14R के साथ है। इस बाइक की कीमत 2,95,709 रुपये है।

Ninja ZX-14R

Kawasaki Ninja ZX-14R में पावर के लिए 4-सिलिंडर 1441सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन में 197.39 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 335 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.80 लाख रुपये है।

पढ़ेँ Suzuki Gixxer SF 250 का पूरा रिव्यू, जानें क्यों आपको खरीदनी चाहिए ये मोटरसाइकिल