रेड कलर की ये बाइक पहली नजर में हार्ले डेविडसन लगती है लेकिन असल में ये एक Royal Enfield Thunderbird 350 है। जिसे Puranam Designs ने Harley-Davidson Forty-Eight में बदला है।Thunderbird को पूरी तरह से नए टैंक, हैंडलबार, सीट, एवं फ्रंट और रियर फेंडर्स से मॉडिफाई किया गया है। इसका शाइनी रेड कलर इसे नायाब लुक देता है। इस बाइक में ट्यूबलेस टायर्स वाले एलॉय व्हील्स हैं और दोनों चक्कों पर discbrakesभी हैं।