
80 किमी का माइलेज देते हैं ये स्कूटर, नहीं पड़ती पेट्रोल भरवाने की जरूरत
नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से अब लोगों को बाइक चलाने में काफी दिक्कत होने लगी है। बता दें कि आजकल लोगों के पास ऐसी बाइक्स हैं जिनकी स्पीड और ताकत तो काफी ज्यादा होती है लेकिन ये उस हिसाब से माइलेज नहीं देती हैं जिसकी वजह से लोगों को पेट्रोल के ऊपर काफी खर्च करना पड़ता है। इस पेट्रोल के खर्च से बचाने के लिए आज हम आपको ऐसे स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको पेट्रोल भरवाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
दरअसल हम आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कम कीमत में खरीदा जा सकता है साथ ही में ये लो मेंटेनेंस होते हैं और एक बार की चार्जिंग में 60 से 70 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर लेते हैं।
Hero Electric Photon: हीरो की ये स्कूटर एक चार्जिंग में 80 किमी का माइलेज देती है। इस स्कूटर की कीमत 46,151 रुपये है। साथ ही आपको हीरो का भरोसा भी मिलता है।
Ather 340 और 450: इसमें Ather 450 की कीमत 1,24,750 रुपये और Ather 340 की कीमत 1,09,750 रुपये है। ये स्कूटर बेहद स्टाइलिश हैं। इसमें ब्रशलेस डीसी (BLDC) मोटर दिया गया है। एक घंटे की चार्जिंग में ये स्कूटर आसानी से 50 km की दूरी तय कर लेता है।
Hero Electric Optima Plus: जीरो का ऑप्टिमा प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर आप महज 37,881 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्कूटर आकार में बेहद ही हल्का होता है और इसमें आपको रोज मेंटेनेंस की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
Published on:
06 Sept 2018 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
