
Top 5 best selling bikes
Top 5 best-selling bikes: प्रीमियम और सेमी-स्पोर्टी बाइक्स की बात की जाए तो इस सेगमेंट में बजाज पल्सर से लेकर टीवीएस अपाचे जैसे पॉपुलर बाइक्स मौजूद हैं। प्रमुख टू-व्हीलर कंपनियों ने अपनी जनवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में हम दिसम्बर 2022 महीने में बिकने वाली बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
इस रिपोर्ट से आपको यह अंदाजा जरूर लग जाएगा कि किस बाइक की डिमांड इस समय सबसे ज्यादा है, ऐसे में अगर आप भी एक नई स्पोर्टी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर आप इस रिपोर्ट पर जरूर गौर करें क्योकि यह आपके काफी काम आ सकती है। यहां हम आपको टॉप 5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स के बारे में बता रहे हैं...
Bajaj Pulsar
दिसम्बर 2022 बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर सीरीज की 33,804 यूनिट्स की बिक्री की जबकि साल 2021 में यह आंकड़ा 27,092 यूनिट्स की बिक्री की है। देश में पल्सर एक ऐसा नाम है जिस पर पूरा देश भरोसा करता है, इसी बाइक ने बजाज को रातो-रात टॉप पर पहुंचा दिया है। आज भी इस बाइक का क्रेज खत्म नहीं हुआ है।
TVS Apache
बजाज पल्सर को अगर कोई बाइक सही मायनों में कड़ी टक्कर देती है तो वो है TVS Apache, इस बाइक का क्रेज भी कम नहीं हुआ है। दिसम्बर 2022 में कंपनी ने अपाचे की 22,181 यूनिट्स की बिकी की जबकि साल 2021 दिसम्बर महीने में यह आंकड़ा 27,122 यूनिट्स की बिक्री का रहा ही। इस समय यह दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक है।
Honda Unicorn 150
सिंपल डिजाइन से लेकर आरामदायक राइड के लिए होंडा यूनिकॉर्न का नाम काफी भरोसेमंद वाला है। दिसम्बर 2022 में कंपनी ने यूनिकॉर्न की 17335 यूनिट्स की बिकी की जबकि साल 2021 दिसम्बर महीने में यह आंकड़ा 28729 यूनिट्स की बिक्री का रहा है। यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।
Yamaha R15
यूथ की पहली पसंद यामाहा R15 है। इस समय यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। दिसम्बर 2022 में कंपनी ने R15 की 6827 यूनिट्स की बिकी की जबकि साल 2021 दिसम्बर महीने में यह आंकड़ा 7427 यूनिट्स की बिक्री का रहा है।
Yamaha FZ
यामाहा की FZ बाइक भी काफी बेहतर मानी जाती है। इस समय यह पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। दिसम्बर 2022 में कंपनी ने R15 की 6103 यूनिट्स की बिकी की जबकि साल 2021 दिसम्बर महीने में यह आंकड़ा 7988 यूनिट्स की बिक्री का रहा है।
Updated on:
12 Feb 2023 12:37 pm
Published on:
12 Feb 2023 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
