
Tork Kratos
देश के इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए पुणे स्थित टोर्क मोटरसाइकिल जनवरी के अंतिम सप्ताह में क्रेटोस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें, Tork Kratos को पहले Tork T6X के नाम से जाना जाता था, और पिछले 6 वर्षों से कंपनी बाइक की टेस्टिंग कर रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 2016 में T6X का टीजर जारी करने के बाद कंपनी ने अक्टूबर 2021 में घोषणा की थी कि बाइक प्रोडक्शन के लिए तैयार है, और जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू की जाएंगी।
6 सालों से टेस्टिंग जारी
Kratos एक मेड-इन-इंडिया EV है, और इसमें एक एक्सल फ्लक्स मोटर के साथ Tork LIION लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह हाई पॉवर और रेंज की पेशकश करता है। हालांकि बाइक के स्पेसिफिकेशंस के लिए हमें इसकी लांचिंग का इंतजार करना होगा।
कंपनी का दावा है कि उसकी Kratos इलेक्ट्रिक बाइक अपग्रेड की कुछ प्रमुख रेंज से गुज़री है, और इसे पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। कंपनी ने इसके फ्रेम, एर्गोनॉमिक्स, फीचर्स और यहां तक कि बैटरी पैक में भी कई बदलाव किए हैं।
'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बाइक
Tork की Kratos इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी के इन-हाउस होम-बिल्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगी, जिसे TIROS कहा जाता है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल टॉर्क की इन-हाउस विकसित बैटरी और एक्सियल फ्लक्स मोटर से पावर सोर्स करेगी। जिससे यह पूरी तरह से भारत में तैयार प्रोडक्ट कहलाएगी। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाइक भारत में मौजूद 150cc-160cc स्पोर्ट्स कम्यूटर मोटरसाइकिल के बराबर होगा।
क्या है कंपनी की राय
टोर्क मोटर्स के फाउंडर और सीईओ कपिल शेल्के ने कहा, "वर्षों की रिसर्च के बाद हम भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल क्रेटोस को प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसका नाम बदलकर न केवल क्रेटोस रखा गया है, बल्कि पूरी तरह से नए डिजाइन के साथ T6X की तुलना में एक नई मोटरसाइकिल के रूप में विकसित किया गया है।" कंपनी ने कहा कि बाइक में सिग्नेचर TIROS (टॉर्क इंट्यूएटिव रिस्पांस ऑपरेटिंग सिस्टम), इंटेलिजेंस सिस्टम होगा जो शहरी यात्रियों को एक शानदार सवारी अनुभव के लिए स्विच करने में सहायता करता है।
Updated on:
05 Jan 2022 12:37 pm
Published on:
05 Jan 2022 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
