2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

140% बढ़ गई इस बाइक की बिक्री, हीरो ग्लैमर से निकली आगे लेकिन होंडा शाइन से अभी भी पीछे

यहां हम बात कर रहे हैं Raider 125 की बिक्री के बारे में। पिछले महीने (December 2022) में यह बाइक टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स की लिस्ट में नंबर 9 पर रही है।

2 min read
Google source verification
tvs_raider_125.jpg

कछुए की रफ्तार से निकलते हुए धीरे-धीरे खरगोश की रफ़्तार पकड़ रही है TVS Raider 125...कई मायनों में यह बाइक होंडा शाइन और हीरो ग्लैमर से आगे है। मैं खुद इस बाइक को पिछले 11 महीने से राइड कर रहा है। मैंने 125cc सेगमेंट में इससे बेहतरीन बाइक अभी तक नहीं देखी। करीब 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफ़र इस बाइक से तय किया जा चुका। राइड एक्सपीरियंस पर एक अलग से रिपोर्ट आपके सामने लेकर आऊंगा। लेकिन फिलहाल यहां हम बात कर रहे हैं Raider 125 की बिक्री के बारे में। पिछले महीने (December 2022) में यह बाइक टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स की लिस्ट में नंबर 9 पर रही है।

140% बढ़ गई TVS Raider 125 की बिक्री

पिछले महीने (December 2022) TVS Raider 125 की कुल 26,063 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2022 कंपनी इसकी कुल 10,843 यूनिट्स ही बेच सकी। यानी इस बार Raider 125 की 15,220 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स (December 2022) में हीरो ग्लैमर 125 नहीं है, ऐसे में आंकड़ों के आधार पर यह माना जा सकता है कि Raider इस बाइक से आगे निकल चुकी है। लेकिन यह अभी भी होंडा शाइन से बिक्री के मामले में काफी पीछे है। हौंडा शाइन की पिछले साल दिसंबर महीने में 87,760 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। लेकिन अब ऐसा लगा रहा है कि जो लोग वाकई राइड का फुल मज़ा लेना चाहते हैं वो धीरे-धीरे TVS Raider 125 पर शिफ्ट हो रहे हैं....

यह भी पढ़ें: पहली बार दो CNG सिलिंडर के साथ लॉन्च होंगी ये नई कार, मिल चुकी है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, जानिए

TVS Raider 125 के फीचर्स

इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 85,973 रुपये से शुरू होती है । हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को 5 इंच का डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्ट एक्सनेक्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। 124.8 cc का इंजन लगा है जोकि 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंज 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की टॉप स्पीड 99 km/h है। 0-60 km/h की स्पीड पकड़ने के लिए इस बाइक को 5.9 सेकंड्स का समय लगता है। इसमें 17 इंच के टायर्स लगे हैं।


बड़ी खबरें

View All

बाइक

ऑटोमोबाइल

ट्रेंडिंग