
Bajaj Auto
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto घरेलू बाजार में अपनी मशहूर स्पोर्ट बाइक Pulsar 125 के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नेक्स्ट-जेनरेशन बजाज पल्सर 125 को पुणे के के चाकन इलाके में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। पिछले साल के अंत में N250 और F250 मॉडल के लॉन्च के साथ ही बजाज ऑटो ने अपने पल्सर लाइन-अप के नेक्स्ट जेनरेशन को पेश करने का खुलासा किया था।
जानकारी के अनुसार कंपनी इसमें कई बड़े बदलाव कर रही है जो कि इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाएगा। स्पाई तस्वीरों को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसमें एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल करेगी, क्योंकि इसमें ऑयल कूलर दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा इसमें 250cc के मुकाबले थोड़े पतले टायर दिए जाएंगे फ्रंट में Disk ब्रेक के साथ ही सिंगल पीस सीट भी दिया जाएगा।
इसे क्वार्टर-लीटर पल्सर की तर्ज पर स्टाइल किया गया है: साइड पैनल और टैंक एक्सटेंशन N250 के समान दिखते हैं, जबकि हेडलाइट कुछ हद तक F250 की इकाई जैसा दिखता है। भले ही यह पल्सर लाइन-अप में सबसे छोटा मॉडल होने की संभावना है, फिर भी इसे बेली पैन और एक छोटी विंडस्क्रीन जैसे स्पोर्टी टच भी मिलते हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि यह टेस्टिंग मॉडल काफी अच्छी तरह से तैयार है। बॉडीवर्क पूरा लगता है और सभी पैनल एक दूसरे के साथ फ्लश बैठते हैं। मोटरसाइकिल पर कोई महत्वपूर्ण डेटा-लॉगिंग उपकरण नहीं देखा गया है, और यहां तक कि लाइट, नंबर प्लेट, स्विचगियर और कंट्रोल जैसे डिटेल्स काफी बेहतर लग रहे हैं। चूकिं बाइक पूरी तरह से तैयार है तो इसके लॉन्च में किसी तरह की देरी की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढें: देश की 3 सबसे सस्ती डीजल कार! 26kmpl का माइलेज और पावर भी दमदार
इस नई बाइक को किस नाम से लॉन्च किया जा सकता है, यह सवाल काफी दिलचस्प है। पल्सर रेंज देश में काफी मशहूर है, लेकिन कंपनी ने हाल ही में पल्सर लाइन-अप के लिए कुछ दिलचस्प नए नेमटैग का ट्रेडमार्क लिया है। बहरहाल, अब इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए बाइक के लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा। नए फीचर्स और अपडेट के चलते आने वाली Bajaj Pulsar 125 की कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है। मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 84 877 लाख रुपये है।
Published on:
01 May 2022 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
