5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये 5 बातें 100cc बाइक्स को बनाती हैं पापुलर, जानेंगे तो आप भी खरीदेंगे

100cc की बाइक्स हैं सबसे पापुलर कम कीमत और ज्यादा माइलेज है इनकी पापुलैरिटी का बड़ा कारण

2 min read
Google source verification
mileage bikes

ये 5 बातें 100cc बाइक्स को बनाती हैं पापुलर, जानेंगे तो आप भी खरीदेंगे

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुपहिया वाहन एक बड़ा मार्केट शेयर है। दुपहिया वाहनों में भी हमारे देश में लोग 100cc की बाइक्स खरीदना बेहद पसंद करते हैं। आए दिन महंगी और स्टाइलिश बाइक्स की लॉन्चिंग के बावजूद 100cc की बाइक्स की पापुलैरिटी कम नहीं हुई। दरअसल 100cc की बाइक्स खरीदने के पीछे कुछ खास कारण है और एक- 2 नहीं बल्कि पूरी 5 बातें हैं जो इन बाइक्स को लोगों की फेवरेट बाइक बनाती है।

सस्ती- 100cc बाइक्स के पापुलर होने की सबसे बड़ी वजह इनकी कम कीमत होती है। 100cc की बाइक्स 32000 रूपए की शुरूआती कीमत पर मिल जाती है यही वजह है कि जिन लोगों के पास बजट नहीं भी होता है वो भी इन बाइक्स को खरीद सकते हैं।

आम आदमी के लिए हमेशा सपना ही रहेगी AUDI, ये रहा सबूत

माइलेज- हमारे यहां चाहें कार हो या बाइक माइलेज एक ऐसा कारण है जो कस्टमर के डिसीजन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। 100cc की बाइक्स का माइलेज महंगी बाइक्स से ज्यादा होता है। यानि 100cc इंजन वाली बाइक्स पेट्रोल कम पीती हैं और ज्यादा माइलेज देती हैं, जिसकी वजह से बाइक्स आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालती। आपको बता दें कि भारत में इस सेगमेंट की कई बाइक्स का माइलेज 80 किमी प्रति लीटर तक है।

बड़ी फैमिलीज के लिए बेस्ट है Toyota की ये कार, 24 का माइलेज और कीमत मात्र 6. 17 लाख

स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं- 100cc की बाइक्स की सबसे खास बात ये होती है कि इनके खराब होने पर स्पेयर पार्ट्स आसानी से और कम कीमत पर मिल जाते हैं। इंजन की पावर जैसे जैसे बढ़ती है स्पेयर पार्ट्स की कीमत भी उसी तरह से महंगी होती जाती है।

मेंटीनेंस- 100cc की बाइक्स का मेंटीनेंस काफी सस्ता होता है। पहले तो इन बाइक्स को ज्यादा सर्विसिंग की जरूरत नहीं होती लेकिन अगर करानी भी पड़ती है तो 200-250 रूपए खर्च कर आप आसानी से सर्विसिंग करा सकते हैं।

बड़े काम का होता है कार का क्लच, ड्राइवर की इन आदतों की वजह से हो जाता है खराब

हल्की होने के कारण चलाना आसान होता है- आपको मालूम हो कि 100cc की बाइक्स का वजन बेहद कम होता है इसीलिए कोई भी इन्हें आसानी से चला सकता है। हल्की होने के कारण इन्हें संभालना आसान होता है इतना ही ट्रैफिक में इन्हें बेहतर कंट्रोल किया जा सकता है और तो और अगर कभी ये खराब हो जाएं और आपको इन बाइक्स को खींच कर ले जाना पड़ता है तो भी ये काफी आसान होता है।