नई दिल्ली: क्रिकेटर युवराज सिंह को कारों और बाइक्स का शौक है ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। युवराज के इस कलेक्शन में एक और शानदार बाइक जुड़ गई है। जी हां, युवी ने अपने लिए एक नई बाइक खरीदी है और युवी की बाइक की पसंद बताती है कि वो भी किसी आम भारतीय युवा की तरह सोचते हैं। दरअसल युवराज ने BMW G 310 R खरीदी है। आपको बता दें कि ये वही बाइक है जिसे चलाना फिलहाल हर युवा का सपना है।