1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hero ने लॉन्च किया Pleasure Plus स्कूटर, BS6 इंजन से है लैस

यह कंपनी का पहला BS6 स्कूटर है। कंपनी ने इसे दो वेरियंट- स्टील वील और अलॉय वील में लॉन्च किया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी खासियतों से लैस है ये स्कूटर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 30 Jan 2020, 12:13 PM IST

 Pleasure Plus BS6 Scooter

Pleasure Plus BS6 Scooter

नई दिल्ली: दिग्गज टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ( Hero Motocorp ) ने BS6 कम्प्लायंट Pleasure Plus स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला BS6 स्कूटर है। कंपनी ने इसे दो वेरियंट- स्टील वील और अलॉय वील में लॉन्च किया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी खासियतों से लैस है ये स्कूटर।

AutoExpo 2020 में 17 नई कारें पेश करेगी Maruti Suzuki

इंजन और पावर

इस स्कूटर में 110cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन है। इंजन को बीएस6 कम्प्लायंट बनाने के लिए कंपनी ने इसे फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस किया है। साथ ही एग्जॉस्ट सिस्टम को भी रिवाइज्ड किया गया है। यह इंजन 8 bhp का पावर और 8.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि बीएस4 के मुकाबले बीएस6 प्लेजर प्लस का माइलेज 10 पर्सेंट ज्यादा है।

अपडेटेड हीरो प्लेजर प्लस को कंपनी के जयपुर, राजस्थान स्थित रिचर्स और डिवेलपमेंट हब CIT (सेंटर ऑफ इनोवेशन ऐंड टेक्नॉलजी) में डिजाइन और डिवेपल किया गया है। स्कूटर में हेडलैम्प के चारों ओर क्रोम फिनिश, साइड में सिल्वर एक्सेंट्स, क्रोम 3डी बैजिंग और नए अलॉय वील दिए गए हैं।

बीएस6 हीरो प्लेजर प्लस 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें मैट रेड, मैट ग्रीन, मैट ऐक्सिस ग्रे, ग्लॉसी ब्लैक, ग्लॉसी ब्लू, ग्लॉसी वाइट और ग्लॉसी रेड शामिल हैं। मार्केट में इस स्कूटर की टक्कर होंडा ऐक्टिवा 6जी और टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 से है।

Lamborghini Huracan Evo RWD भारत में लॉन्च, कीमत 3.22 करोड़ रुपये

कीमत

इन स्कूटर्स की कीमत 54,800 और 56,800 रुपये है। BS6 Hero Pleasure Plus 110 FI स्कूटर की कीमत इसके बीएस4 मॉडल से 6,300 रुपये ज्यादा है। हीरो ने अपने टू-वीलर्स को पिछले साल ही बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करना शुरू कर दिया था। कंपनी ने देश की पहली बीएस6 बाइक स्प्लेंडर आईस्मार्ट नवंबर 2019 में लॉन्च की थी।