1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AutoExpo 2020 में 17 नई कारें पेश करेगी Maruti Suzuki

आपको बता दें कि कंपनी Maruti Futuro-e इलेक्ट्रिक कूप एसयूवी कॉन्सेप्ट का ग्लोबल प्रीमियम भी ऑटो एक्सपो के दौरान ही करेगी ( Maruti Suzuki cars launch ) ( Maruti Suzuki cars price )।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 29 Jan 2020, 5:19 PM IST

Maruti Suzuki cars launch

Maruti Suzuki cars launch

नई दिल्ली: Auto Expo 2020 ( ऑटो एक्सपो 2020 ) को शुरू होने में अब लगभग एक हफ्ते का समय रह गया है। इस ऑटो एक्सपो 2020 में दर्जनों कार और बाइक कंपनियां अपने-अपने प्रोडक्ट्स को पेश करेंगी लेकिन इन कंपनियों में Maruti Suzuki cars सबसे बड़ा धमाका करने जा रही। आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो में 17 कारें प्रदर्शित करेगी। आपको बता दें कि मारुती सुजुकी का फोकस इस बार इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों पर रहने वाले है जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। आपको बता दें कि कंपनी Maruti Futuro-e इलेक्ट्रिक कूप एसयूवी कॉन्सेप्ट का ग्लोबल प्रीमियम भी ऑटो एक्सपो के दौरान ही करेगी ( Maruti Suzuki cars launch ) ( Maruti Suzuki cars price )।

Lamborghini Huracan Evo RWD भारत में लॉन्च, कीमत 3.22 करोड़ रुपये

फ्यूचरो-ई कॉन्सेप्ट के अलावा कंपनी Maruti Vitara Brezza और Maruti Ignis के फेसलिफ्ट मॉडल को मोटर शो में पेश करेगी। इनके अलावा कंपनी के पविलियन में जापान में आने वाली सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड, सिलेरियो, एस-प्रेसो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, अर्टिगा, एस-क्रॉस, सियाज एस और एक्सएल6 होंगी।

इस इवेंट में आकर्षण का केंद्र फ्यूचरो-ई इलेक्ट्रिक कूप स्टाइल कॉन्सेप्ट एसयूवी होगी। इस कार को आने वाले सालों में भारत में लॉन्च किया जाएगा लेकिन कार के कॉन्सेप्ट मॉडल की झलक आपको ऑटो एक्सपो में ही दिख जाएगी। वहीं दूसरी ओर विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट कंपनी की बहुप्रतीक्षित कारों में से एक है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। कंपनी ने कहा है कि अपडेटेड ब्रेजा फ्रेश लुक में आएगी। साथ ही इसमें बीएस6 कम्प्लायंट पेट्रोल इंजन मिलेगा।

2020 Maruti Suzuki Vitara Brezza petrol facelift फिर से हुई स्पॉट, दिखी SHVS बैजिंग

जानकारी के मुताबिक़ कंपनी ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी अपनी ऑफ-रोड एसयूवी जिम्नी को भी प्रदर्शित करेगी, जो कंपनी की इन 17 कारों में शामिल है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मारुति भारतीय बाजार में अपनी यह शानदार एसयूवी बिक्री के लिए उतारेगी या नहीं।