3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसा वसूल है steelbird का नया हेलमेट, फोन से भी कर पाएंगे कनेक्ट

पहला स्पीकर वाला हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने के साथ कॉल पर कर पाएंगे बात बेहद हल्का है हेलमेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 16 Apr 2019, 1:07 PM IST

helmet

पैसा वसूल है steelbird का नया हेलमेट, फोन से भी कर पाएंगे कनेक्ट

नई दिल्ली: कार या बाइक चलाते समय फोन पर बात करना खतरनाक होता है और कई बार ऐसा करने की वजह से लोग खतरनाक एक्सीडेंट के शिकार हो जाते हैं। कई बार तो लोग रेड लाइट पर भी ट्रैफिक में हेलमेट उतारकर फोन कॉल रिसीव करते हैं, जो कि सरासर गलत और असुरक्षित है। इसीलिए इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए Steelbird ने SBA-1 HF एक ऐसा हेल्मेट लॉन्च किया है जो न सिर्फ आपको राइड के दौरान सेफ्टी देगा बल्कि आप इसे लगाकर अपने फोन को बिना टच किये कॉल भी रिसीव कर पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि कितना कारगर है ये हेलमेट

इस MPV कार पर आया अमिताभ बच्चन का दिल, रेस्टोरेंट से लेकर ऑफिस तक सबकुछ होगा कार के अंदर

डिजाइन की बात करें तो इसकी फिटिंग और फिनिशिंग बढ़िया है। यह बहुत भारी नहीं है, इसलिए आसानी से ज्यादा देर तक पहना जा सकता है। इतना ही नहीं आप इस हेलमेट को आसानी से धो भी सकते हैं।वेंटिलेशन के लिए काफी वेंट्स दिए गये हैं, जो गर्मीं में काफी मददगार साबित होते हैं।

steelbird कंपनी ने अपना इनोवेटिव हेलमेट SBA-1HF (हैंड्स फ्री) पेश किया है। इस हेलमेट के अंदर लगे स्पीकर्स की वजह से आप राइड के दौरान कॉल और म्यूजिक का आनंद उठा सकते है।

कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लिए बेस्ट है Volkswagen Ameo, 22 किमी का माइलेज और कीमत मात्र 6.69 लाख

स्टीलबर्ड के मुताबिक SBA-1 HF को बनाने में पूरे दो साल लगे हैं। कंपनी ने इस हेलमेट को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया है, जिन्हें म्यूजिक सुनना पसंद होता है और जिन्हे फोन पर ज्यादा बात करनी होती है। यह बैटरी रहित हेलमेट है और कंपनी ने इसके स्पीकर्स फिट करने में वाइरिंग का भी बेहतरीन ढंग से काम किया है।

कार सर्विसिंग के नाम पर इस तरह लोगों को बनाया जाता है बेवकूफ, ऐंठे जाते हैं लाखों रूपए

इस हेलमेट के भीतर की तरफ 2 छोटे स्पीकर्स लगे हैं और हेलमेट के बाहर की तरफ से एक 3.5mm जैक और बगल में कॉल रिसीव और कट करने के लिए एक बटन दिया है। हेलमेट से साथ एक Aux केबल भी मिलती है। जिसके जरिये फोन को आसानी से हेलमेट से कनेक्ट किया जा सकता है। खास बात यह है कि हेलमेट में लगे स्पीकर्स को पावर मोबाइल फोन से ही मिलती है और यह इस हेलमेट की बड़ी खूबी भी है। इस हेलमेट की सबसे खास बात ये है राइजड करते समय म्यूजिक सुनते हुए भी आपको बाहर की आवाज सुनाई पड़ती है लेकिन कॉल के दौरान डिस्टर्ब बाहर की आवाज डिस्टर्ब नहीं करती, जो सेफ्टी के लिहाज से सही है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन आप किसी भी तरह से ये हेलमेट खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 2589 रुपये रखी है।