25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: 10 साल की बच्ची की आंख में घुसी पूजा की घंटी, ऑपरेशन से बची जान,दिमाग को पहुंचा नुकसान

CG News: परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर रातों-रात उसे रायपुर एम्स ले जाया गया। यहां विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी कर घंटी निकाली।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News: 10 साल की बच्ची की आंख में घुसी पूजा की घंटी, ऑपरेशन से बची जान,दिमाग को पहुंचा नुकसान

10 साल की बच्ची की आंख में घुसी पूजा की घंटी (photo Patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मस्तूरी में दिवाली के दिन 10 साल की बच्ची काव्या का खेल-खेल में पैर फिसल गया और पूजा के लिए रखी घंटी उसकी आंख में घुस गई। घंटी बच्ची के दिमाग तक पहुंच गई। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत बिगड़ने पर रातों-रात उसे रायपुर एम्स ले जाया गया। यहां विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी कर घंटी निकाली। हालांकि, काव्या की एक आंख क्षतिग्रस्त हो गई है और मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ा है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मस्तिष्क पर असर के कारण आगे भी उसका विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

मस्तूरी निवासी दीपक सिंह अपने परिवार के साथ 20 अक्टूबर की रात पूजा कर रहे थे। जहां पर उनकी बेटी काव्या खेल रही थी। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और गिरने पर नीचे रखी पूजा करने वाली घंटी उसकी आंख में धंस गईं।